फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One killed in vehicle collision

Ambala News: वाहन की टक्कर में गई एक की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
One killed in vehicle collision
मुलाना। दुकान से छुट्टी कर घर जा रहे बाइक सवार दुकानदार के आगे चल रहे मोपेड चालक को तेजरफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड चालक मायाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बाइक सवार ने एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना मुलाना पुलिस को दी शिकायत में राजिंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव बधौली का निवासी है। गांव बधौली में पेस्टीसाइट की दुकान करता है। काम खत्म करने के बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव बधौली जा रहा था। उसके आगे गांव टमनौली निवासी माया राम अपनी टीवीएस मोपेड पर सवार होकर जा रहा था। जब वह रिलाईस पेट्रोल पंप मुलाना के पास पहुंचा तो पीछे से एक तेजरफ्तार गाड़ी आई और उसके आगे चल रहे माया राम की टीवीएस मोपेड को जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद वह मोपेड सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह घायल को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए एमएमयू अस्पताल मुलाना ले गया जहां पर डाक्टर ने माया राम को मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed