फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One employee expelled and two suspended

Ambala News: एक कर्मचारी निष्कासित और दो निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
One employee expelled and two suspended
अंबाला। सीबीए के मुख्य अधिशासी अधिकारी विनित लोटे ने नकली रसीद पर हजारों रुपये का गबन करने के मामले में कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) के तीन कर्मचारियों में से एक कर्मचारी को नौकरी से निष्कासित और दो को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं विभागीय अधीक्षक के तौर पर तैनात कर्मचारी को सीट से हटा दिया गया है और टैक्स ब्रांच का सारा रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू की गई है ताकि आगामी नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निष्कासित होने वाले कर्मचारियों में टैक्स ब्रांच का क्लर्क सुनील शामिल है जोकि ठेके पर लगा हुआ था। वहीं टैक्स इंस्पेक्टर प्रिंस और टैक्स क्लर्क सरवण को निलंबित किया गया है। जबकि टैक्स अधीक्षक नरेश शर्मा को पद से हटाते हुए कार्रवाई शुरु की गई है ताकि जांच प्रभावित न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अधिशासी अधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें बोर्ड के मुख्य अधीक्षक, इंजीनियर और एक विभागीय कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम की प्राथमिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर लगभग 90 हजार रुपये के गबन की बात सामने आई है। वहीं उक्त आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल लिया है और गबन की गई राशि को भी जमा करवा दिया है। लेकिन उनके दूसरे कारनामों की जांच जारी रहेगी और पिछले तीन साल का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा ताकि गबन की राशि का सही आंकलन किया जा सके।
विज्ञापन

-----------------------
ऐसे आए पकड़ में
जानकारी के अनुसार 16 जून को शक के आधार पर जब टैक्स ब्रांच के दस्तावेज खंगाले गए तो इन दस्तावेजों में जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जोकि एक बड़े घोटाले की तरफ इशारा कर रहे थे। जब रैंट ब्रांच की रसीदों का कंप्यूटरीकृत रसीदों से मिलान किया गया तो एक ही नंबर की दो-दो रसीदें पाई गई जोकि आपस में बिल्कुल मिलती जुलती थीं। लेकिन इन फर्जी रसीदों का पैसा विभागीय कर्मचारी अपनी जेब में डाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
ऑनलाइन होता है भुगतान
कैंटोनमेंट बोर्ड की सभी कार्यवाही पारदर्शी है। सभी काम ऑनलाइन माध्यम से किए जाते हैं। जो भी किराए या दूसरे कार्य से संबंधित रसीद दी जाती है वो बोर्ड की वेबसाइट पर आधारित सिस्टम से दी जाती है। इसमें गबन की कोई गुंजाइश नहीं है। बोर्ड अधिकारी लगातार लोगों को सचेत भी करते हैं कि वो ई-पेमेंट सुविधा के तहत ही अपने निर्धारित शुल्कों का भुगतान करें ताकि घोटाले व गबन से बचा जा सके।

------------------------
यह एक गंभीर मामला है। इसमें तीन लोगों की संलिप्तता पाई गई है। एक कर्मचारी को नौकरी से निष्कासित कर दिया गया है और दो को निलंबित कर दिया गया है। वहीं टैक्स अधीक्षक को भी पद से हटाया गया है और टैक्स ब्रांच का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है ताकि पिछला रिकॉर्ड भी खंगाला जा सके। मुख्य आरोपी ने गबन की राशि जमा करवा दी है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विनित लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed