फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One die for corona and 27 news case on saturday

कोरोना से 11 वीं मौत, 27 नए केसों के साथ 1222 हुई संक्रमितों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
One die for corona and 27 news case on saturday
शनिवार को जिले में कोरोना के 27 नए मामले सामने आए, वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हो गई। इस मौत के साथ अब अंबाला में कोरोना से मृतकों की संख्या 11 हो चुकी है। नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 16 केस अंबाला शहर से और 8 केस कैंट के हैं। राहत की खबर यह है कि 52 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट गए। दूसरी और अंबाला शहर से विपक्ष के एक युवा नेता भी कोरोना संक्रमित हो गए। सोशल मीडिया पर यह मामला गर्माया रहा। नेताजी पिछले दिनों भाजपा नेताओं पर कमेंट भी कर रहे थे।
विज्ञापन

दिल के छेद का हो चुका था आपरेशन
कोरोना से मरने वाला 56 वर्षीय व्यक्ति पूर्व सैनिक था। पूर्व सैनिक के दिल में छेद था और उनका आपरेशन हो चुका था। इसके अलावा उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी थी और उन्हें डायलिसिस करनी पड़ती थी। हालात यह थे उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। इतना ही नहीं अब उनको खून की उल्टी भी लगने लगी थी। 26 जून से वह मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती थे पर उनके हालात में सुधार नहीं आ रहा था। इसके बाद डेराबस्सी के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था। वहां से उन्हें कमांड अस्पताल में भेजा गया। 13 जुलाई को एमएमए मुलाना अस्पताल में कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती किया गया। पीजीआई से उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

नाहन हाउस से मिले नौ केस
शहर के 16 केस में सबसे ज्यादा नौ केस नाहन हाउस के वाल्मीकि नगर से सामने आए। इसमें एक साल का लड़का, 11 साल की लड़की, 13 साल का लड़का, 12 साल की लड़की, आठ साल का लड़का, 19 साल की लड़की, 18 साल का लड़का है। इसमें से ज्यादातर संक्रमण चेन का शिकार हुए हैं। इसके अलावा सेक्टर सात से तीन केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरियर कंपनी का कर्मचारी भी संक्रमित
अंबाला कैंट से जो आठ केस सामने आए हैं, उनमें कोरियर कंपनी का कर्मी भी शामिल है। वहीं सबसे ज्यादा दूधला मंडी से पांच केस हैं। जो केस यहां से सामने आए हैं उसमें ज्यादातर संक्रमण चेन का शिकार होकर बीमार हुए हैं।

अब यह है स्थिति
जिले में अब कुल केस 1222 हो चुके हैं। इनमें एक्टिव केस 213 रह गए हैं। अब तक कुल 998 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं अब तक जिले में 32 हजार 412 सैंपल लिए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन से शनिवार को 36 लोगों के सैंपल लिए गए। फ्लू के लक्षण वाले 19 मरीजों के की सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छावनी रेलवे स्टेशन पर 17 यात्रियों के सैंपल लिए हैं।
एक एक्स आर्मी मैन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। अंबाला में अब तक 11 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।
डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed