फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one death from corona' 166 newly infected

कोरोना से 49 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा कोरोना से दम, रिकॉर्ड 166 नए मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
one death from corona' 166 newly infected
कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कोरोना ने एक व्यक्ति की जान ले ली। साथ ही एक दिन में रिकार्ड 166 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि कांशी नगर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा था। मार्च माह में कोरोना से यह 11वीं मौत हुई है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार 651 हो गई है। इनमें से अभी तक 12 हजार 547 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें से 45 मरीज शनिवार को ठीक हुए हैं। इस समय 946 एक्टिव केस हैं। बता दें कि एक दिन में 166 केस इससे पहले करीब 5 महीने पहले मिले थे।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों में 65 अंबाला सिटी से, 21 अंबाला कैंट, 30 शहजादपुर से, 10 मुलाना से, 10 बराड़ा से एक मरीज नारायणगढ़ से और 29 मरीज चौड़मस्तपुर से मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोरोना नियमों का पालन करने और कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट करवाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed