फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One death due to corona, 69 new cases found

कोरोना से एक की मौत, 69 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
One death due to corona, 69 new cases found
जिले में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 58 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है। ये व्यक्ति बराड़ा का रहने वाला था और इन्हें हाइपरटेंशन की बीमारी से पीड़ित और बाई पेप सपोर्ट पर था। वहीं सोमवार को 69 नए केसों की पुष्टि हुई है। नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित केसों की संख्या 39 हजार 802 हो गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 327 मरीज महामारी को मात देकर घर पहुंच गए हैं। ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 37 हजार 515 हो गया है। वहीं सक्रिय मामले भी घटकर 1 हजार 758 रह गए हैं। कोरोना के मामलों को देखते हुए नगर परिषद को कुछ दिनों के लिए भी बंद रखा गया। इस कारण लोगों को गेट से ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इन स्थानों से मिले नए केस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अंबाला सिटी से 26, अंबाला कैंट से 14, चौड़मस्तपुर से 11, नारायणगढ़ से 4, शहजादपुर से 5, बराड़ा से 2 और मुलाना से 7 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें भी 8 सरकारी कर्मचारी, 12 साल से कम उम्र के 6 बच्चे, 12 से 18 वर्ष के बीच का 1 बच्चा और अन्य के संपर्क में आए 3 मरीज संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है अस्पताल की स्थिति
नए मामलों में कमी आने के साथ ही अस्पताल की स्थिति भी अब सुधरने लगी है। इस समय अस्पताल में 65 मरीज उपचार करवा रहे हैं। इसमें 40 प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है तो 25 मरीज सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। इसमें से भी 6 मरीज आईसीयू में भर्ती है वहीं 6 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जिनपर डॉक्टरों की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस समय 1 हजार 693 मरीज होम आईसोलेट है जिनके घर जाकर डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

यह है टीकाकरण की स्थिति
कोविन पोर्टल के अनुसार विभाग की ओर से सोमवार को 2 हजार 277 कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई गई है। इसके अलावा 275 लोगों को एहतियाती टीका लगाया गया है। अभी विभाग कुल 19 लाख 49 हजार 38 कोरोना से बचाव के लिए टीके लगा चुका है। इसमें पहले टीके की संख्या 10 लाख 13 हजार 394 है, जबकि दूसरे टीके की संख्या 9 लाख 26 हजार 640 है। अभी तक विभाग 9 हजार से अधिक एहतियाती टीके लगा चुुका है।
कोरोना के नए मामलों में कमी देेखी जा रही है। मगर कोरोना से मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। सभी को इस समय कोरोना से स्वयं ही पूरा बचाव रखना है।
- डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed