फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One Baba is immortal and the other is Rababi Mastana

Ambala News: इक बाबा अकाल रूप, दूजा रबाबी मर्दाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
One Baba is immortal and the other is Rababi Mastana
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम के दौरान मौजूद संगत। संवाद
अंबाला। इक बाबा अकाल रुप, दूजा रबाबी मर्दाना, सतगुरु नानक परगट्या मिट्टी धुंध जग चानन होया, नानक नाम जहाज है चढ़े से उतरे पार आदि शब्द गायन से कीर्तनी जत्थों ने संगत को निहाल किया। धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का अलौकिक नजारा देखने को मिला। संगत ने नाम सिमरण करते हुए गुरु चरणों में हाजिरी लगाई और पंगत में बैठकर प्रेमभाव से लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब सहित गुरुद्वारा गोबिंद नगर, महेशनगर, दयालबाग, पंजाबी गुरुद्वारों में विशेष समागम हुए। शुक्रवार सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत समागम की शुरुआत की गई। सबसे पहले गुरु घर के कीर्तनी जत्थों ने गुुरू महाराज की बाणी का गायन किया, तत्पश्चात गुरुद्वार छेवीं पातशाही कुरुक्षेत्र से आए कीर्तनी जत्थे भाई जगसीर सिंह ने शब्द गायन से समा बांध दिया। गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा पूरे परिसर को रंग-बिरंगे फूलों व लड़ियों से सुशोभित किया गया था।
विज्ञापन

छोटे बच्चों ने किया जाप
गुरुद्वारा गोबिंद नगर में आयोजित समागम के दौरान छह साल के बच्चों से लेकर 25 वर्ष की महिलाओं ने धार्मिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का और गुरु के प्रति आदर सत्कार का परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों को गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल विशेष तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने पुरस्कार देकर बच्चों की हौंसला-अफजाई की। इस मौके पर गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के उप प्रधान गुरप्रीत सिंह भल्ला व नवनीत सिंह बब्बर सहित सचिव प्रीतपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम के दौरान मौजूद संगत। संवाद

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम के दौरान मौजूद संगत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed