{"_id":"681f4cc059f17d0926091428","slug":"one-accused-arrested-in-police-encounter-at-ambala-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, पांव में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, पांव में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Sat, 10 May 2025 06:27 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 10 May 2025 06:27 PM IST
सार
पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को काबू किया गया है। 1 मई को हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी काबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणगढ़ की नई अनाजमंडी के बाहर 1 मई को हवाई फायर करने के मामले में CIA-1 की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को दोपहर पुलिस ने सहारनपुर निवासी 34 साल के अंकुश गुज्जर को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान अंकुश के पांव में गोली लगी थी जिसके बाद उसे नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल से अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। यह कार्रवाई CIA-1 प्रभारी हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में छह दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। इन आरोपियों ने 1 मई की सुबह सब्जी मंडी के गेट पर धमकाने के इरादे से चार हवाई फायर किए थे और जाते समय आढ़ती बुद्धिराजा को धमकी दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में दंपती ने लगाया फंदा: पत्नी की मौत व पति गंभीर, आठ माह पहले हुई थी शादी; कहासुनी में उठाया कदम