{"_id":"62017f2f70990347be058c64","slug":"one-accused-arrested-in-case-of-attack-on-property-trader-ambala-news-knl9827819","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी कारोबारी पर हुए जानलेवा हमला में एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी कारोबारी पर हुए जानलेवा हमला में एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। प्रॉपर्टी कारोबारी देवेंद्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को अंबाला पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मामले से जुड़ा एक आरोपी विकास शर्मा अंबाला शहर के निकटवर्ती गांच बलाना में देखने में आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसको रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। रिमांड के दौरान आरोपी से कई तरह की पूछताछ होगी। मामले में दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आरोपी विकास से पूछताछ कर सकती है। बता दें कि बीते सात जनवरी को तीन युवकों द्वारा रंजिशन प्रॉपर्टी कारोबारी देवेंद्र निवासी रविदास माजरी पर मार्केट के बीच जानलेवा हमला कर दिया था। हमले वाले दिन देवेंद्र शहर के एस ए जैन चौक पर पैन ड्राईव लेने के लिए गया था। जैसे ही वह अपनी बाइक से नीचे उतरा, मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उस पर रंजिशन हमला कर दिया था। हमलावरों ने देवेंद्र पर तेज तरार चाकू से कई बार हमला किया। जहां देवेंद्र करीब दस मिनट तक जख्मी हालत में लहूलुहान की स्थिति में पड़ा रहा। कुछ देर बाद उसके कुछ परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने जख्मी हालत में देवेंद्र को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
कोट
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी विकास शर्मा को गांव बलाना से गिरफ्तार किया है। शेष अन्य दो आरोपी सोनू फौजी व कमल वोहरा की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह दोनों आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। पकड़े गए आरोपी विकास शर्मा को मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। जहां पुलिस की ओर से आरोपी का रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
- रेशम सिंह, चौंकी नंबर-1 प्रभारी, अंबाला सिटी।