फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the occasion of Lord Parashurama's birth anniversary, a message was delivered to uphold unity and harmony within society.

Ambala News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर समाज में एकता और सद्भाव बना रखने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Lord Parashurama's birth anniversary, a message was delivered to uphold unity and harmony within society.
मुख्यातिथि नवीन भाटिया का स्वागत करते समिति के सदस्य। स्रोत : समिति - फोटो : samvad
पानीपत। सनोली रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम मनाया गया, इसमें मुख्यातिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया रहे। मंदिर समिति के प्रधान पंडित ईश्वर लाल शर्मा और महासचिव पंडित सत नारायण शर्मा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम ब्रह्म ऋषि महंत श्रीनाथ महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, पराक्रम और धर्म के प्रतीक हैं, जिनके आदर्श आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन हुए जिनसे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर दक्षिणी शहरी मंडल अध्यक्ष चेतन तनेजा, विजय सहगल, प्रमोद शर्मा, रिकी शर्मा, डॉ. महेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed