फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the lines of Sadar area, storm water pipeline will be laid in other areas of the cantonment, proposal ready.

Ambala News: सदर क्षेत्र की तर्ज पर छावनी के अन्य क्षेत्रों में डाली जाएगी स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन, प्रस्ताव तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Sadar area, storm water pipeline will be laid in other areas of the cantonment, proposal ready.
अंबाला। सदर क्षेत्र में डाली गई स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन की तर्ज पर छावनी में अन्य जगहों पर भी यह पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पाइपलाइन डलने के बाद नाले खुले होने की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं सीवरेज व्यवस्था पूरे शहर के लिए मंजूर की गई है। एक कंपनी द्वारा इस कार्य को किया गया है। जल्द ही जहां पर सीवरेज डालने का कार्य शेष बचा है, उसे भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं महेशनगर में तीन करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से जगाधरी रोड से बब्याल (वाया महेशनगर) तक मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। वीरवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह ढाई किलोमीटर सड़क कंकरीट की बनेगी, जो कि 18 फुट चौड़ी होगी। गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सड़क निर्माण के दौरान इसकी गुणवत्ता का अवश्य ध्यान रखें।
विज्ञापन

65.38 करोड़ रुपये सड़कों पर हो रहे खर्च
गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि छावनी में नगर परिषद द्वारा 65.38 करोड़ की लागत से 260 सड़कें बनाई जा रही हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी की ओर से 42.15 करोड़ रुपये की लागत से 24 सड़कें बनाने का कार्य किया जा रहा है। छावनी में सीवरेज डालने का कार्य पूर्व में चल रहा था। अब सीवरेज डालने के बाद सड़कों का नवीनीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने यह बताया कि छावनी में अन्य सड़कों के निर्माण कार्य टेंडर होने पर प्रारंभ किए जाएंगे। इसी तरह टांगरी नदी के इंडस्ट्री एरिया तरफ के बांध को भी पक्का किया जाएगा। उन्होंने बताया टांगरी नदी को 10-10 फुट गहरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed