फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the last day of nomination, 10 including two candidates of the chairman have claimed

नामांकन के अंतिम दिन चेयरमैन के दो उम्मीदवारों सहित 10 ने की दावेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
On the last day of nomination, 10 including two candidates of the chairman have claimed
अंबाला। 28 मार्च को होने वाले फीनिक्स क्लब के चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। वीरवार को दावेदारी पेश करने के अंतिम दिन चेयरमैन पद के लिए दो सदस्यों ने आवेदन किए। इनमें सुमित जिंदल और रमेश आहुवालिया ने दावेदारी ठोकी। सुमित जिंदल 2018-19 में सचिव रह चुके हैं, जबकि रमेश आहुवालिया 2009-10 में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 मार्च को दोनों में कोई आवेदन वापस नहीं लेता है तो मुकाबला कड़ा होगा। इसके अलावा करीब आठ पदों के लिए दावेदारी पेश की गई। चुनाव के लिए चेयरमैन के 2, सचिव के लिए 3, संयुक्त सचिव के लिए 2, कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 7 चुनाव के लिए मैदान में उतरे हैं। एसडीएम अंबाला शहर हितेश मीना ने सभी आवेदकों के दस्तावेजों को जांचा। बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, गृहमंत्री अनिल विज व शहर विधायक असीम गोयल इसके सदस्य हैं।
विज्ञापन

चुनावों में इन्होंने ठोकी दावेदारी
चेयरमैन : सुमित जिंदल, रमेश आहुवालिया
सचिव : अरूण गुप्ता, परमजीत सिंह बत्तरा, राजेश
संयुक्त सचिव : संदीप अग्रवाल व डॉ. आदित्य
कोषाध्यक्ष : अरूण बंसल व संदीप गुप्ता
कार्यकारिणी सदस्य : साहिल गुप्ता, चेतन्य अग्रवाल, प्रवीण रस्तोगी, अजय गंभीर, सुरेश कुमार विग, विपिन जैन, विक्रम विंदलस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed