फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the first day, 1737 quintals of sunflower arrived and 281 quintals were purchased

Ambala News: पहले दिन 1737 क्विंटल सूरजमुखी की आवक, 281 क्विंटल की हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 1737 quintals of sunflower arrived and 281 quintals were purchased
सिटी नई अनाज मंडी में सूखती हुई सूरजमुखी की फसल। संवाद
अंबाला सिटी। सूरजमुखी की फसल कटने के बाद अब मंडियों में पहुंचना शुरू हो गई है। रविवार को अवकाश होने के कारण फसल की खरीद शुरू नहीं हो पाई थी लेकिन सोमवार से सूरजमुखी की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन जिलेभर के तीन खरीद केंद्रों में कुल 1737 क्विंटल सूरजमुखी की आवक हुई है। इसमें से 281 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद हुई है। फिलहाल फसल की कटाई का काम जारी है। एक सप्ताह में कार्य पूरा हो जाएगा। इस बार शहजादपुर और अंबाला छावनी सहित अंबाला सिटी नई अनाज मंडी को भी खरीद केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

--------
अंबाला छावनी में पहले दिन सबसे अधिक आवक
अंबाला छावनी में 1044 क्विंटल, अंबाला सिटी में 306 क्विंटल, साहा में 130 और शहजादपुर में 174 क्विंटल सूरजमुखी की आवक हुई है। इसमें से अभी तक 281 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद हुई है। इस बार मौसम में बदलाव के कारण उपज पर एक से दो क्विंटल प्रति एकड़ असर देखने को मिला है। गर्मी कम होने के कारण उपज घटी है।
विज्ञापन

- ----------
अंबाला में 37 हजार 492 एकड़ में सूरजमुखी की फसल

अंबाला जिले में 37 हजार 492 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है। इसमें सबसे अधिक साहा में नौ हजार 247 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है। शहजादपुर क्षेत्र में सात हजार 716 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है। कृषि विभाग की ओर से इसका सत्यापन भी किया गया है। इसके अलावा अंबाला छावनी में पांच हजार 982 एकड़, मुलाना में चार हजार 117 एकड़, नारायणगढ़ में दो हजार 883 एकड़, बराड़ा में चार हजार 449 एकड़ और अंबाला सिटी में तीन हजार 95 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एजेंसी की ओर से खरीद शुरू कर दी गई है। फिलहाल कटाई का काम बाकी है। इसलिए किसान भी कम ही आ रहे हैं। हमारी तरफ से सभी तैयारियां पूरी हैं। -- दिवेंद्र सिंह, डीएम हैफेड अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed