{"_id":"6887d6b316b85514b40e9a67","slug":"on-teej-the-chief-minister-opened-the-kothli-for-the-city-gave-the-gift-of-new-development-works-worth-rs-44246-crore-ambala-news-c-36-1-amb1003-146876-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीज पर मुख्यमंत्री ने शहर के लिए खोली कोथली, 442.46 करोड़ के नए विकास कार्यों की दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीज पर मुख्यमंत्री ने शहर के लिए खोली कोथली, 442.46 करोड़ के नए विकास कार्यों की दी सौगात
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला शहर विधानसभा में नए विकास कार्यों की कोथली खोल दी। उन्होंने अंबाला शहर विधानसभा में 73 करोड़ की 9 परियोजनाओं का न केवल उद्घाटन व शिलान्यास किया, बल्कि अंबाला शहर विधानसभा को करीब 442.46 करोड़ के नए विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की। यह सौगात पूर्व मंत्री असीम गोयल की मंच से की गई मांग पर दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला शहर के नई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय तीज उत्सव कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर जिला स्तर पर एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल होगा, जहां हर व्यक्ति को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने अंबाला शहर विधानसभा तो दी यह सौगात
जलापूर्ति योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए अंबाला शहर में जल वितरण योजना के विस्तारीकरण के लिए 145 करोड़, सेक्टर-24 में 9 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 40 करोड़ और एसवाईएल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त पैच की मरम्मत के लिए 60 करोड़ रुपये, सेक्टर-10 खेल स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक लगाने की घोषणा की। साथ ही नग्गल पीएचसी में 4 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त ब्लॉक बनाने व भूमि उपलब्धता के आधार पर शहर की मोटर मार्केट को स्थानांतरित करने की भी घोषणा की। इसी तरह सेक्टर-23 अंबाला शहर में नया फायर स्टेशन बनाने, शहर में डॉक्टरों के रिहायशी मकानों के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, भूमि उपलब्धता के आधार पर धूलकोट परिसर में कर्मचारियों के लिए केंद्रीयकृत कार्यालय आवासीय सुविधाओं युक्त बनाया जाएगा।
नन्यौला माइनर के सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये और बारिश के सीजन में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अंबाला ड्रेन के मनमोहन नगर भाग को 10 करोड़ रुपये की लागत से पक्का करवाने की घोषणा की। इसके अलावा मॉडल टाउन ड्रेन के मथुरा नगरी, पुलिस लाइन, प्रेम नगर, विकास विहार, पटेल नगर, लक्ष्मी नगर, जंडली, सेक्टर 9-10 और जलबेड़ा भागों को पक्का करने के लिए 35 करोड़ रुपये, कावंला गांव में 2 एमएलडी एसटीपी के लिए 1.61 करोड़ रुपये, उपायुक्त कार्यालय कैंपस अंबाला में जलभराव की समस्या से स्टॉर्म वॉटर डिस्पोजल के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये की घोषणा की। पुराना दिल्ली रोड नाले को बरसाती पानी की निकासी के लिए पक्का करवाने के लिए 12 करोड़ रुपये, शहर क्षेत्र में 91.45 किलोमीटर की 56 सड़क जो डीएलपी अवधि में है, उन्हें ठीक करवाया जाएगा। 81.86 किलोमीटर की 53 सड़कों की 45.25 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत करवाई जाएगी, इसके अलावा, 25.61 किलोमीटर की 6 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 11 करोड़ 1 लाख रुपये की घोषणा की। मटहेड़ी शेखां से नन्यौला सड़क को चौड़ा करने के लिए 42 करोड़ रुपये और अंबाला में ओल्ड एनएच-65 के सड़क (अंबाला के भाग) के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा की। शहर के गांवों में विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन
शहर को मिली नई परियोजना से होगा फायदा
- शहर के बस स्टैंड प्रांगण के पास बनी कपड़ा मार्केट पार्किंग से सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। इस पार्किंग के शुरू होने से वाहनों की लंबी लाइन से निजात मिलेगी और कपड़ा मार्केट में आने वाले ग्राहक भी अपनी कार को सुरक्षित जगह पर खड़ा कर सकेंगे।
- शहर में कार्यकारी अभियंता व एसडीओ के लिए विद्युत भवन बनकर तैयार हो गया है। इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा। अभी बिजली निगम अधिकारियों के कार्यालय निजी भवनों में चल रहे हैं। यह कार्यालय उपभोक्ता को ढूंढने पर नहीं मिलते। उनको अपने कार्य करवाने के लिए कॉलोनियों में भटकना पड़ता है। अब एक ही छत के नीचे कार्यकारी अभियंता व एसडीओ के कार्यालय इस नए भवन में आएंगे। जनसुई में बने बस स्टैंड से भी यात्रियों को राहत मिलेगी। इन कार्यों का उद्घाटन किया गया।
- इसके अलावा उदयपुर, अद्दोमाजरा में करीब 5-5 करोड़ और घासमंडी में करीब 14 करोड़ से 33 केवी का नया सब स्टेशन लगेगा। इसी तरह सुल्लर में 66केवी का नया सब स्टेशन लगेगा। इन कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन सब स्टेशन के बनने से शहरी व ग्रामीण उपभोक्ता को बेहतर बिजली मिलेगी। इसके साथ ही चौड़मस्तपुर में एसडीओ कार्यालय का नया भवन बनेगा। इस पर करीब 2 करोड़ 40 लाख खर्च होंगे।
हरियाणवी लोकगीतों ने बांधा समां
मंच पर कलाकारों ने जैसे ही हरियाणवी लोकगीत...कोथली वीरा ल्यावैगा...सामण की रुत आई रै देखो सामण की रुत आई...प्रस्तुत किया तो सभी में उत्साह भर गया। महिलाओं की टीम ने कोथली वीरा ल्यावैगा गीत गाया। जिसकी सभी ने तालियां बजाकर सराहना की। वहीं, कार्यक्रम में राज्य मंत्री राजेश नागर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला प्रभारी एवं चेयरमैन धर्मवीर मिर्जांपुर, जिला प्रधान मनदीप राणा सहित अन्य मौजूद रहे।