फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On Nipun app, 80 marks paper was opened instead of 20 marks, students were worried

Ambala News: निपुण एप पर 20 की जगह खुला 80 अंक का पेपर, बच्चे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
On Nipun app, 80 marks paper was opened instead of 20 marks, students were worried
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में बीते दिनों हुई पहली से पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूल में बच्चों से पहले 60 अंक की लिखित परीक्षा ली गई और 20 अंक की मूल्यांकन परीक्षा निपुण एप पर लेनी थी, मगर निपुण एप पर 20 अंक की मूल्यांकन परीक्षा के बजाय पूरे 80 अंक की परीक्षा खुली।
विज्ञापन

इससे शिक्षकों के साथ अध्यापक भी परेशान रहे। जहां विद्यार्थियों की संख्या कम थी, वहां शिक्षकों को कम और जहां विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा रही, वहां शिक्षकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। शिक्षकों का यह भी कहना है कि विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम कैसे बनाया जाना है, इसको लेकर भी कोई योजना जारी नहीं की गई। ऐसे में शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा ली ठीक
स्कूल शिक्षकों ने बताया कि बीते दिनों राजकीय स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा ली गई। जिसमें हिंदी व अंग्रेजी भाषा की 60-60 अंक की परीक्षा लिखित की आई और 20 अंक मूल्यांकन परीक्षा के रखे गए थे। स्कूलों में 60 अंक की लिखित परीक्षा तो ठीक ली गई, मगर निपुण एप पर 20 अंक की मूल्यांकन परीक्षा की जगह कुल 80 अंक की परीक्षा खुल गई। जिससे शिक्षक व विद्यार्थी भी परेशान हुए। यही नहीं एप पर सिर्फ सही व गलत ही प्रश्न में पूछा गया बाकी विकल्प न होने से भी बच्चों को दिक्कत आई। कक्षा तीसरी की बात करें तो निपुण एप पर 66 प्रश्न आए। छोटे विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से पेपर लंबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
निपुण एप पर विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए पेपर गलत खुला, क्योंकि एप पर 20 अंक का ही पेपर खुलना चाहिए था। लंबा पेपर भी बच्चों की उम्र को देखते हुए गलत था। जिससे विद्यार्थियों व शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ी। यह जानकारी विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में भी लाई जाएगी।
प्रकाश चंद्र, जिला महासचिव, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ।
वर्जन
अगर प्राथमिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा में कम या ज्यादा अंक का पेपर आने की समस्या आई तो इसको चेक करवाया जाएगा।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed