फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Old liquor found from a warehouse that was closed for a long time

लंबे समय से बंद पड़े गोदाम से मिली पुरानी शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Old liquor found from a warehouse that was closed for a long time
छावनी के कुलदीप नगर स्थित नानकपुरा कॉलानी में पिछले लंबे समय से बंद पड़े गोदाम से अलग-अलग मार्का की 1998 बैच की भारी मात्रा में शराब मिली है। शुक्रवार को एंटी नारकोटिक सेल अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि नानकपुरा कॉलोनी कुलदीप नगर छावनी में लंबे समय से बंद पड़े गोदाम में से चोरी छिपे शराब की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग अंबाला के अधिकारियों सहित छापामारी की। इस दौरान गोदाम से भारी मात्रा में अलग-अलग मार्का की शराब बरामद हुई। बरामद शराब की बोतलों पर 1998 बैच का लेबल लगा हुआ पाया गया। पुलिस ने बताया कि इस गोदाम से चोर रास्ते से शराब की तस्करी की जा रही थी। अधिक पुरानी शराब होने के कारण शराब का प्रयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह शराब घातक हो सकती थी। खबर लिखे जाने तक किस मार्का की कितनी बोतल है, इसकी कितनी अभी जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed