{"_id":"66b2c95bbfb01ed9e0033efd","slug":"officers-should-complete-loan-files-on-time-shibas-kabiraj-ambala-news-c-36-1-sknl1017-127632-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण की फाइलों काे समय पर पूरा करें अधिकारी : शिबास कबिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण की फाइलों काे समय पर पूरा करें अधिकारी : शिबास कबिराज
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में मंगलवार को सी-स्तरीय कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल शिबास कबिराज ने शिरकत की। इसमें अंबाला रेंज के सभी जिलों में पुलिस सेंट्रल मैस बनवाने के संबंध में अधिकारियों से विचार विमर्श किया। इसके अलावा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित सभी लोन की फाइलों का समय पर निपटारा करके संबंधित को लोन मुहैया करवाने के दिशा निर्देश पारित किए गए।
अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया के नेतृत्व में चली गोष्ठी में कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, यमुनानगर से पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंबाला सृष्टि गुप्ता, उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अंबाला रमेश कुमार व जिला कुरूक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला के लगभग 60 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
आईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निपटान किया जाए और यदि आवश्यक हो तो बी-स्तरीय कल्याण गोष्ठी के लिए उच्चाधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए पत्र व्यवहार किया जाए। उन्होंने मैस में प्रतिदिन मैन्यू अनुसार संतुलित भोजन की व्यवस्था करने व सभी पुलिस भोजनालयों में खानपान के लिए अच्छे बर्तन व खाना गर्म रखने के लिए होटकेस का विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।