फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Officers accused in the vigilance investigation wrote a letter to the CM

Ambala News: विजिलेंस जांच में आरोपी बनाए अधिकारियों ने सीएम को लिखा पत्र

Wed, 02 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 02 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Officers accused in the vigilance investigation wrote a letter to the CM
अंबाला। बैंक स्कवेयर के टेंडर में गड़बड़ी के मामले में आरोपी बनाए गए अधिकारियों ने एसीबी की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जांच से जुड़े तथ्यों की एक बार फिर जांच करवाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ताकि दोबारा जांच से पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाए कि इस मामले में गलती किसकी है। पत्र में जिक्र है कि एसीबी की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई है जबकि बैंक स्कवेयर का निर्माण कार्य शुरु से ही पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन करवा रही है। इसके अलावा निविदा से लेकर जो भी कार्य किए गए, वो मुख्यालय स्तर पर ही अनुमति लेकर किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसीबी ने अंबाला छावनी के कैपिटल चौक के पास निर्माणाधीन बैंक स्कवेयर में खेल के मामले में तत्कालीन एसडीएम सुभाष सिहाग, एसई रमेश मदान, कार्यकारी अधिकारी विनोद नेहरा, कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी, एमई हरीश कुमार व मुनेश्वर भारद्वाज, जेई हरीश शर्मा और कपिल कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसीबी ने जांच के दौरान बैंक स्कवेयर के निर्माण में 19.67 करोड़ रुपये ज्यादा के निर्माण का खुलासा किया है। एसीबी के निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि एएस इंटरप्राइजेज को 106.79 करोड़ की बोली व नानू राम गोयल एंड कंपनी की बोली राशि को 114.80 करोड़ रुपये थी। जबकि गोरा लाल बिल्डिंग इंजीनियर की बोली राशि महज 87.12 करोड़ रुपये थी जोकि अन्य ठेकेदारों से कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed