{"_id":"62def4da9ee27f092c34635d","slug":"objection-to-the-admission-of-72-students-of-mahaveer-college-of-nursing-balana-ambala-news-knl1157937183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलाणा के 72 विद्यार्थियों के दाखिले पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलाणा के 72 विद्यार्थियों के दाखिले पर आपत्ति
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अंबाला में महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलाणा के 72 विद्यार्थियों ने गृहमंत्री विज के समक्ष शिकायत रखी। उन्होंने आरोप लगाए कि उन्हें कॉलेज में दाखिला लेने के लगभग दो वर्ष बाद बताया गया कि उनका दाखिला गलत है। जब वह डीएमईआर के पास पुष्टि के लिए गए तो वहां भी बताया गया कि उनका कॉलेज मान्यता प्राप्त नहीं है। इस कारण उनके दाखिले गलत हैं।
विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने 2019 में दाखिला लिया था। अब उनका भविष्य दांव पर लग गया है। मामले में विज ने डीएमईआर को जांच के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने कहा कि यदि सरकार की इजाजत के बिना बच्चों को दाखिला दिया गया है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा हिसार से आई दुष्कर्म पीड़िता ने गृहमंत्री के समक्ष पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने व केस में ढुलमुल जांच की शिकायत दी। मंत्री विज ने एसपी हिसार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले स्टाफ पर भी कार्रवाई करने को कहा। इसी तरह कुरुक्षेत्र से आई महिला ने प्राइवेट डिटेक्टिव द्वारा उसे नाजायज तंग और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। विज ने एसपी को मामले की जांच के लिए कहा।
विज्ञापन
जांच के लिए एसआईटी गठित
मंत्री अनिल विज ने शाहाबाद में घर में घुसकर मारपीट करने और धमकाने के मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। इसी तरह उन्होंने पानीपत में जमीन की धोखाधड़ी व मारपीट के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। वहीं, आढ़त में 10 लाख रुपये के लेनदेन के मामले में एसपी कुरुक्षेत्र को जांच के निर्देश दिए। विज ने नारायणगढ़ में अदालत के आदेशों के बावजूद मकान गिराने के मामले में एसपी अंबाला, करनाल में छह लाख की ठगी व मारपीट के मामले में पुलिस कमिश्नर करनाल, युवती को नाजायज तंग करने के मामले में एसपी करनाल को जांच के निर्देश दिए।
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के कई मामले, एसपी को जांच के निर्देश
कुरुक्षेत्र से आए युवक ने बताया कि उसे विदेश में भेजने के नाम पर एजेंट ने उससे 15 लाख रुपये ठग लिए। इसी तरह पिहोवा से आए युवक ने उसे विदेश भेजने के नाम पर छह लाख की ठगी के मामले की शिकायत की। अंबाला निवासी युवक ने उसे यूक्रेन भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी की शिकायत दी। गृहमंत्री ने सभी मामलों में संबंधित एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।