फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Objection on ward division, changing the ward will cause problems

Ambala News: वार्डबंदी पर आपत्ति, वार्ड बदलने से होगी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Objection on ward division, changing the ward will cause problems
अंबाला। नगर परिषद सदर की वार्डबंदी के तहत तैयार मतदाता सूची के खिलाफ 45 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। इसमें राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हैं। यह आपत्ति वार्ड बदलने के कारण होने वाली परेशानी, मृतकों की सूची अपडेट न होना और नाम और मकान नंबर में गलती की हैं।
विज्ञापन

इन शिकायतों का आकलन नगर परिषद ने शुरु कर दिया है। नगर परिषद को इन समस्याओं का समाधान 27 दिसंबर तक करना है। हालांकि इन शिकायतों में अधिकतर में संबंधित वार्ड क्षेत्र का नाम ही दर्ज नहीं किया गया कि किस वार्ड में लोगों को दिक्कत है। ऐसे में अधिकतर शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद भी अगर कोई शिकायत करेगा तो उसे 31 दिसंबर तक शिकायत डीसी अंबाला और जिला निर्वाचन अधिकारी को देनी होगी। तथ्यों के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी इसका समाधान करेंगे। शिकायतों के दौरान वार्ड से संबंधित शिकायत का ही समाधान किया जाएगा न कि नाम व अन्य किसी त्रुटि को लेकर।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने के बाद से परेशानी
नगर परिषद सदर के वार्ड बंदी की फाइनल अधिसूचना छह दिसंबर को जारी हुई थी। इसके तहत सरकार ने नगर परिषद के अधीन 32 वार्डों का निर्धारण किया है। वहीं ड्रा के माध्यम से एससी, बीसी और महिला वार्डों का आरक्षण भी 23 दिसंबर को कर दिया गया है। नगर परिषद की ओर से जुटाए गए आकड़ों के आधार पर एक से लेकर 32 वार्ड में मतदाताओं की संख्या एक लाख 75 हजार 321 है। इसमें एससी श्रेणी से संबंधित 67 हजार 581 मतदाता और बीसी श्रेणी से संबंधित 46 हजार 166 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वार्ड में यह क्षेत्र किए शामिल
नगर परिषद की ओर से बनाए नए 32 नंबर वार्ड में वार्ड 29 से 31 के हिस्सों को शामिल किया था। इसमें कैपिटल चौक से प्रारंभ होकर उत्तर-पूर्व की तरफ आर्य गर्ल्स कालेज चौक तक, दक्षिण-पूर्व की ओर गुड़गुड़िया नाले तक, दक्षिण-पश्चिम की ओर जगाधरी रोड तक, दक्षिण-पश्चिम की तरफ क्राॅस रोड नंबर आठ तक, उत्तर-पश्चिम की तरफ पालिका की उत्तरी-पश्चिमी सीमा तक, उत्तर-पूर्व में एलेक्जेंडर रोड तक और दक्षिण-पूर्व में कैपिटल चौक तक, जोकि वार्ड का प्रारंभिक बिंदू भी है।

2019 में बना था नगर परिषद
17 मार्च 2010 को अंबाला सदर नगर परिषद को खत्म कर दिया था। तब सदर और सिटी नगर परिषदों को मिलाकर नगर निगम बनाया गया था। 26 जुलाई 2019 को अंबाला नगर निगम का पुनर्गठन किया गया और सदर जोन (क्षेत्र ) को उसमें से अलग कर दिया। 11 सितंबर 2019 को अंबाला सदर नगर परिषद को फिर से अलग कर दिया।

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed