फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   OASI suspended for transferring 48 home guards without taking approval

मंजूरी लिए बिना 48 गृहरक्षकों का तबादला करने पर ओएएसआई निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
OASI suspended for transferring 48 home guards without taking approval
अंबाला। मंजूरी लिए बिना गृहरक्षी विभाग में कार्यरत ओएएसआई (सेना शाखा प्रमुख) ने करीब 48 गृहरक्षकों का तबादला कर दिया। इस पर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर नवदीप सिंह विर्क ने अंबाला के ओएएसआई को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट एसपी अंबाला हामिद अख्तर से 27 जुलाई तक मांगी है।
विज्ञापन

अंबाला से यमुनानगर तबादले के बाद 23 जुलाई को गृहरक्षक राजेश ने पुलिस लाइन यमुनानगर में आत्महत्या कर ली थी। राजेश जींद का रहने वाला था। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि ओएएसआई अंबाला ने बिना किसी आधिकारिक मंजूरी के 48 गृहरक्षकों को तबादला यमुनानगर कर दिया था। यह बात खुद अंबाला के एसपी हामिद अख्तर ने एडीजीपी लॉ एंड आर्डर से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान स्वीकार की। इस बात का जिक्र एडीजीपी की ओर से जारी आदेश पत्र में है।
विज्ञापन

एडीजीपी ने आदेश में मधुबन स्थित गृहरक्षकों के आईजी को कहा है कि 18 मई 2020 को जिन गृहरक्षकों को अंबाला में तैैनात किया गया था, सभी को 25 जुलाई सुबह 9 बजे तक वापस मधुबन बुला लिया जाए। इतना ही नहीं एडीजीपी ने यमुनानगर के एसपी से गृहरक्षक राजेश आत्महत्या प्रकरण की जांच रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। एसपी हामिद अख्तर के अनुसार आदेशों का पालन करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed