फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   O my dear country, Vij filled with enthusiasm by singing tujh par dil kurban...

ए मेरे प्यारे वतन, तुझ पर दिल कुर्बान... गाकर विज ने भरा जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
O my dear country, Vij filled with enthusiasm by singing tujh par dil kurban...
अंबाला। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को शानदार तरीके से मनाने के लिए प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं को छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में संबोधित किया। मंत्री विज ने कहा कि अमृत महोत्सव को जोरदार तरीके से मनाया जाए। स्वतंत्रता दिवस पर छावनी के लगभग एक लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। विज ने कार्यकर्ताओं के बीच राष्ट्रभक्ति के गीत गाकर उनमें जोश का संचार किया।
विज्ञापन

मंत्री विज ने ए मेरे प्यारे वतन, ए मेरे बिछड़े चमन, तुझ पर दिल कुर्बान’ और ‘ए वतन ए वतन हमको तेरी कसम, तेरी राहों में जान तक लुटा जाएंगे’ गीतों से पार्टी कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का संचार किया। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव को मनाने के लिए पूरा खाका तैयार किया गया है। हम सभी को उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। 11 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कैपिटल चौक से आरंभ होकर अग्रवाल धर्मशाला पर समाप्त होगी। यात्रा में हर व्यक्ति के हाथ में तिरंगा होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार, 12 और 13 अगस्त को हर वार्ड में राष्ट्रभक्ति के गीत गाते हुए प्रभातफेरियों का आयोजन किया जाएगा। विज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि तिरंगा यात्रा और प्रभातफेरी में केवल तिरंगे को साथ लेकर ही चलें। 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका के लिए मौन जुलूस निकाला जाएगा जोकि अग्रवाल धर्मशाला से आरंभ होकर यहीं समाप्त होगा। जुलूस में विभाजन की विभिषिका झेलने वाले लोगों को सम्मान पूर्वक शामिल किया जाए। 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरी ताकत के साथ तिरंगे को फहराया जाएगा। इस अवसर पर मंच भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतोरा, मंडल अध्यक्ष किरणपाल चौहान, अजय पराशर सहित, ललित चौधरी, बलकेश वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed