फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   O God, O God Ganpati, who is greater than you...

Ambala News: देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन ...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
O God, O God Ganpati, who is greater than you...
अंबाला। छावनी में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्तों ने घरों ,सोसाइटी और कॉलोनियों में गणपति बप्पा की मूर्ति को विराजमान किया हुआ है। जगह जगह गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारे गूंजते रहे हैं।
विज्ञापन

इस गणेश उत्सव में विक्की चंचल एंड पार्टी द्वारा देवा ओ देवा गणपति देवा भजनों पर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं, पंडाल में पुजारी शारदा प्रसाद मिश्रा ने पूजा करवाई। इसके बाद नौ बजे से लेकर 12 बजे तक गणेश जी का गुणगान किया। इस दौरान काफी संख्या में काॅलोनी के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, पुजारी ने बताया कि यह त्योहार महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस उत्सव को माता पार्वती और भगवान शिव के प्यारे पुत्र गणेश जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह त्योहार गणेश जी की मूर्ति की स्थापना के बाद से शुरू होता है और लगातार दस दिनों तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा के दौरान भक्त गणेश जी को उनकी प्रिय मिठाई मोदक और लड्डू का भोग लगाते है, और पूरी विधि-विधान से पूजा पाठ करते है। और 11वें दिन गणेश जी की मूर्ति को पानी में विसर्जित करते हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र मग्गो, एसपी मेहता, दारा, स्वीटी शर्मा, महेंद्र पाल, लक्ष्य आदि उपस्थित रहे।
फोटो: 42
छोल कुल्चे, चने और मोदक का बप्पा को लगाया भोग
छावनी के हिल राेड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक बप्पा की पूजा की गई और गणेश जी को फल और मोदक का भोग लगाया। इसके बाद शाम पांच बजे से लेकर साढे छह बजे तक पंडित बुद्धि वल्लभ ने भगवान गणेश पुराण में गणेश जी की लीलाओं का वर्णन किया। इसी के साथ ही मंदिर परिसर में संगीतमयी सामूहिक सुंदरकांड के पाठ किया गया। इसके बाद बप्पा की आरती की गई और बप्पा को छोल कुल्चे, चने और मोदक का भोग लगाया।
फोटो: 43,44
आलू पुरी, छोले कुल्चे और 500 कुल्फी का लगाया भोग

छावनी के कच्चा बाजार स्थित पप्पू पतंग वाला चौक पर अंबाला कैंट के राजा, सबका श्री गणेश जी मित्र मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव के में रोजाना बप्पा को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जा रहे हैं। पंडित अजेय नारायण भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को आठवें दिन सुबह गणपति बप्पा की आरती की गई। इसके बाद बप्पा को आलू पूरी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया।
इसके बाद शाम को महिला कीर्तन मंडली वैशाली सैनी, पूनम गुप्ता, सरिता, पारूल गर्ग, मंगला गुप्ता, उमा भारद्वाज, ममता सैनी, लतिका सैनी और भावना नागपाल ने बप्पा के भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। शाम को बप्पा की पूजा अर्चना कर आरती के बाद छोल कुल्चे और 500 कुल्फी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
आलू पूरी की सेवा मुकेश कुमार गोयल और छोले कुल्चे, कुल्फी की सेवा तेजराज सैनी और उनकी पुत्री ममता सैनी की ओर से की गई थी। इस अवसर पर कुलभूषण मित्तल, वरुण मित्तल, तरुण मित्तल, प्रमोद गर्ग, जयराज, गौरी शंकर, ओमप्रकाश चौहान, अन्नु यादव, अंकुर बंसल, महेंद्र पाल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, नीरज सैनी, किशन सैनी और अन्य मौजूद रहे।

छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में जय श्री गणेश मंडल द्वारा गणपति महोत्सव के आठवें दिन सुबह गणपति बप्पा की आरती की गई। इसके बाद बप्पा को लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान महेंद्र कुमार रेखी ने बताया कि शाम को महिला भजन मंडली द्वारा बप्पा के भजनों का गुणगान किया। वहीं रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में के राजन बप्पा के भजनों का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed