फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nursing student's purse stolen in rest room, woman arrested

Ambala News: विश्राम कक्ष में सो रही नर्सिंग छात्रा का पर्स चोरी, महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nursing student's purse stolen in rest room, woman arrested
अंबाला। विश्राम कक्ष में सो रही नर्सिंग की छात्रा का पर्स चोरी हो गया। पुलिस ने विश्राम कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो महिला चोर को पर्स सहित प्लेटफार्म 2/3 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान खिजराबाद जिला यमुनानगर निवासी 50 वर्षीय नूरजहां के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पोखरण जैसलमेर निवासी 23 वर्षीय शालू ने बताया कि 22 जून को वह रेलवे स्टेशन पोखरण से अंबाला कैंट आने के लिए ट्रेन नंबर 14645 शालीमार एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। अंबाला कैंट पहुंचने पर वो ट्रेन से उतर गई, उसे बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) जाना था। वह वहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वो विश्राम कक्ष में आराम करने के लिए रुक गई और सामान अपने पास रखकर स्टील के बेंच पर सो गई। कुछ देर बाद जब वो शौचालय गई तो वापस आने पर देखा कि उसका पर्स गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed