फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nursing officer Manjeet won gold medals in 100 meter race and long jump in the state championship.

Ambala News: नर्सिंग ऑफिसर मंजीत ने स्टेट चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में झटके दो स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nursing officer Manjeet won gold medals in 100 meter race and long jump in the state championship.
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। स्वास्थ्य विभाग अंबाला की दौड़ लगाने वाली पहली नर्सिंग ऑफिसर मंजीत कौर ने एक बार फिर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में एक साथ दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। अबकी बार छावनी नागरिक अस्पताल में कार्यरत मंजीत ने न केवल 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक झटका बल्कि लंबी कूद में भी दूसरे प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
यह दो स्वर्ण मंजीत ने पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित 32वीं हरियाणा एथलेटिक्स मास्टर चैंपियनशिप की राज्य स्तरीय खेल में हासिल किए। अब मंजीत का चयन फरवरी माह में हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। हालांकि मंजीत की मानें तो वो ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से खेलती हैं और वो फरवरी माह में होने वाले हैं। ऐसे में दोनों की तिथि एक साथ पड़ती है तो वह ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पहले मंजीत कौर केवल दौड़ लगाया करती थी लेकिन उन्हें लंबी कूद का भी शौक था। काैंकपुर गांव निवासी 36 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर मंजीत ने मार्च माह में नेशनल 100 मीटर स्प्रिंट दौड़ में स्वर्ण पदक पाया था। यह स्वर्ण पदक मंजीत ने महाराष्ट्र के श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बालेवाड़ी पुणे में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट 2022-23 में झटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस के साथ तीन बच्चों की भी जिम्मेदारी

मंजीत कौर तीन बच्चों की मां के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर का जिम्मा संभालती हैं। वहीं अपनी दिनचर्या में दौड़ को भी शामिल किया हुआ है। मंजीत कौर ने बताया कि स्कूल लेवल पर दौड़ छोड़ने के बाद शादी के बंधन में बंध गई। 2018 में पहली बार अपने गांव की तरफ से दौड़ लगाकर गोल्ड झटका। फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। मंजीत कौर ने बताया कि 2009 में बतौर एनआरएचएम में ज्वाइन किया और 2018 में रेगुलर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed