फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Number of free serology tests of dengue increased, mosquito nets being distributed in high risk zones

डेंगू के निशुल्क सीरोलॉजी टेस्ट की संख्या बढ़ाई, हाई रिस्क जोन में बांटी जा रही मच्छरदानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Number of free serology tests of dengue increased, mosquito nets being distributed in high risk zones
अंबाला। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। डेंगू सीरोलॉजी टेस्ट भी नागरिक अस्पताल अंबाला शहर, छावनी व सेक्टर-10 पॉली क्लीनिक में निशुल्क करते हुए इसकी टेस्टिंग भी बढ़ा दी है। जिले के जितने भी निजी अस्पताल हैं उनमें डेंगू से संबंधित मरीजों का पूरा ब्योरा तलब किया जा रहा है ताकि समय रहते मरीज का उपचार शुरू किया जा सके। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग चिकनगुनिया, मलेरिया व कोरोना पर भी पूरी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

इसकी रोकथाम के लिए विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। डेंगू से संबंधित प्लेटलेट टेस्ट भी नागरिक अस्पताल अंबाला शहर, छावनी व नारायणगढ़ में किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. कुलदीप ने बताया कि जिले में 18 पीएचसी हैं तथा वहां पर ओपीडी के माध्यम से डेंगू, चिकनगुनिया, कोरोना, मलेरिया व अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 50 ब्रीडिंग चैकर्स टीम भी अंबाला शहर व छावनी में निरंतर सर्वे कर रही है। जहां पर भी लारवा मिलता है उसे खत्म करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाई रिस्क एरिया में बांटी जा रही मच्छरदानी
डेंगू से संबंधित जो हाई रिस्क एरिया हैं वहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकेटेड मच्छरदानी बांटी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग व आंगनबाड़ी टीम में शामिल सदस्यों द्वारा डेंगू से बचाव बारे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से निरंतर लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। खाली पड़े प्लाटों में जहां पर पानी जमा है वहां पर एंटी लारवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही जो भी सीवरेज के गड्ढे हैं उनमें भी यह छिड़काव किया जा रहा है। पीने के पानी से संबंधित जहां पर खुले में पानी के टैंक हैं वहां पर सरसों के तेल का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed