फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Number of elderly salons on Kalka-Shimla section, reaches 50,000 in three days

Ambala News: कालका-शिमला सेक्शन पर बढ़ी सैलानियों की संख्या, तीन दिन में 50 हजार पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Number of elderly salons on Kalka-Shimla section, reaches 50,000 in three days
अंबाला रेल मंडल के अधीन कालका-​शिमला रेल खंड पर दौड़ती टाॅय ट्रेन। रेलवे
अंबाला। नववर्ष पर बर्फबारी की आशंका के चलते विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल खंड पर सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों में मुंबई, गुजरात, कोलकाता सहित देश के अन्य राज्यों से लगभग 50 हजार सैलानी शिमला की वादियों को लुत्फ लेने के लिए पहुंच चुके हैं। ऐसे में इस रेल खंड पर चल रही पांच ट्रेनों में भी टिकट को लेकर मारामारी होने लगी हैं, हालांकि सैलानियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रही, इसलिए उन्हें जनरल टिकट पर ही ट्रेनों में धक्के खाते हुए शिमला तक सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


परेशानी होगी दूर, रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन
कालका-शिमला रेल खंड पर प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा लेने वाले सैलानियों की तरफ से रेल मंत्री सहित मंडल रेल प्रबंधक को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत करवाया था कि पूर्व में चल रही ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ रही है, इसलिए एक दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए। रेलवे ने सैलानियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए विशेष ट्रेन का संचालन 28 दिसंबर से शुरू कर दिया है। यह सात कोच की विशेष ट्रेन 28 फरवरी तक रोजाना चलेगी।
विज्ञापन


विशेष ट्रेन की समय सारिणी व ठहराव
ट्रेन नंबर 04503 कालका से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर शाम छह बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04504 शिमला से रात 8:20 बजे रवाना होकर रात 1:10 बजे कालका पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव बीच रास्ते के 16 रेलवे स्टेशनों पर होगा, इसमें टक्साल, गुम्मन, कोटी, सोनवारा, धर्मपुरी हिमाचल, कुम्महारहट्टी, बड़ोग, सोलन, सालोगरा, कंडाघाट, कनौह, कैथलीघाट, शौगी, तारादेवी, जटोग, समरहिल रेलवे स्टेशन शामिल है, इसके अलावा विशेष टूर पैकेज के तहत झरौखा व अन्य टॉय ट्रेनों को भी रेलवे ने तैयार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
मौजूदा समय में पांच ट्रेनों का संचालन कालका-शिमला रेल खंड पर किया जा रहा है, इसमें ट्रेन नंबर 52451 के प्रथम श्रेणी कोच में 33 वेटिंग चल रही है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 52453 में 36, 52455 में 72, 52457 में 59 और ट्रेन नंबर कालका-शिमला हिम दर्शन एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा 51 तक पहुंच चुका है।


कालका-शिमला रेल खंड पर लगातार बढ़ रही सैलानियों की संख्या को देखते हुए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दी गई है। यह ट्रेन 28 दिसंबर से 28 फरवरी तक रोजाना चलेगी। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed