फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NRMU chanted Sri Sukhmani Sahib in celebration of victory

Ambala News: जीत की खुशी में एनआरएमयू ने किए श्री सुखमणि साहिब के जाप

Fri, 20 Dec 2024 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
NRMU chanted Sri Sukhmani Sahib in celebration of victory
अंबाला। यूनियनों के चुनावों में जीत दर्ज करने वाली नार्दन रेलवे मेंस यूनियन एनआरएमयू ने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने श्री सुखमणि साहिब पाठ के जाप किए। कार्यक्रम का आयोजन वीरवार को अंबाला छावनी की रेलवे कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा साहिब में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआरएमयू के मंडल सचिव निर्मल सिंह व प्रधान हरनाम सिंह ने की। गुरु चरणों में अरदास उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया सहित अन्य विभागीय अधिकारियों में भी गुरु महाराज के चरणों में माथा टेका। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरू का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में रेल कर्मचारी और यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

12 दिसंबर को हुई थी मतगणना
रेलवे में यूनियनों की मान्यता से जुड़े चुनाव चार से छह दिसंबर तक हुए थे। इन चुनावों की मतगणना 12 दिसंबर को हुई थी। अंबाला मंडल में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) ने 589 वोटों से जीत हासिल की थी। एनआरएमयू को 5825 वोट और उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू ) को 5236 वोट मिले थे।अंबाला रेल मंडल के 22 बूथों पर चुनाव हुए थे और इसमें 12 हजार 42 रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed