{"_id":"581103414f1c1b994fbc377f","slug":"now-you-will-undertake-the-campaign-to-donate-a-cow-ambala-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गाय दान करने की मुहिम चलाएगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाय दान करने की मुहिम चलाएगी आप
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
अब गाय दान करने की मुहिम चलाएगी आप
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के अंबाला जिला पर्यवेक्षक कपिल खनेजा ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेश में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में गाय की दयनीय हालात के बारे में बताते हुए गाय दान करेगी। इसके अलावा पार्टी ने हरियाणा दिवस के मौके पर पोल-खोल अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने व उनका अतिशीघ्र निदान करने के वादेे को याद करवाने के लिए धान भेंट करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने गाय के नाम पर पूरे हरियाणा में वोट मांगे थे। हरियाणा में गायों की दयनीय हालत को लेकर पार्टी ने सेल्फी विद काऊ तथा खूंटा गाड़ अभियान चलाया जा चुका है। उम्मीद थी की सरकार इन लावारिस गायों का कुछ समाधान करेगी पर बावजूद इसके हरियाणा में लाखों की संख्या में गाय अभी भी सड़कों पर हैं। इसी तरह सरकार की नीतियों से किसान वर्ग भी परेशान है, जबकि युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी अभियान चलाएगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता अभय सैनी, रणधीर सैनी, संजीव, राजन शर्मा, जसविंदर, एमएस ढिल्लों, एम के चढा, बनिता मेहता, वीरपाल, सुधीर राणा, जरनैल सिंह, सुनील व प्रणव मौजूद रहे।