फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now the trials of Khelo Haryana competition will be held on 16th and 17th August

अब 16 व 17 अगस्त को होंगे खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Now the trials of Khelo Haryana competition will be held on 16th and 17th August
अंबाला। 27 से 29 अगस्त 2021 तक आयोजित होने वाली खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीमों के चयन के लिए 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों का ट्रायल अब 16 से 17 अगस्त को होगा। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी एन सत्यन ने दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की आयु 1 जनवरी 2003 से आंकी जाएंगी। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ दो आयु प्रमाण दस्तावेज जिसमें पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आयोजन स्थल पर लेकर आएंगे।
विज्ञापन

16 अगस्त को लड़कों तथा 17 अगस्त को लड़कियों के ट्रायल लिए जाएंगे। राजीव गांधी खेल स्टेडियम, सेक्टर-10 अंबाला शहर में एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, आरचरी, साइकिलिंग खेल के ट्रायल होंगे। जबकि वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम छावनी में जिम्नास्टिक, कुश्ती, बाक्सिंग, तैराकी, टेबल टेनिस और फोनिक्स क्लब छावनी में शूटिंग और पुलिस लाइन अंबाला शहर में हॉकी व लॉन टेनिस खेल के ट्रायल, सुभाष पार्क छावनी में बने बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन खेल के ट्रायल होंगे। इसी पर एसडी कॉलेज छावनी में हैंडबाल के ट्रायल व बीडी ग्राउंड छावनी में फुटबाल के ट्रायल व डीएवी रिवर साइड स्कूल छावनी में जूडो के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed