फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now SPG and NSG commandos will get confirmed ticket

सुविधा: एसपीजी और एनएसजी कमांडो को मिलेगी कंफर्म टिकट, इमरजेंसी कोटे के तहत मिलेगी कंफर्म सीट

Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
सार

औचक आप्रेशन के दौरान एसपीजी और एनएसजी टीमों को दूर-दराज के क्षेत्रों में भेजना पड़ता है। ऐसे में परेशानी होती थी। गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर रेलवे बोर्ड ने सुविधा दी है।

विज्ञापन
Now SPG and NSG commandos will get confirmed ticket
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सेना और रेलवे की तरह अब स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) को भी आरक्षण मिलेगा। यह आरक्षण टिकट बुकिंग के दौरान दिया जाएगा, ताकि उन्हें कंफर्म टिकट मिल सके और वो बिना परेशानी के गंतव्य तक सफर कर सकें।

विज्ञापन


उक्त कार्रवाई गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर रेलवे बोर्ड ने की है। पत्र में हवाला दिया था कि औचक आप्रेशन के दौरान एसपीजी और एनएसजी टीमों को दूर-दराज के क्षेत्रों में भेजना पड़ता है। ट्रेनें इसका सरल व सुगम साधन है, लेकिन मौके पर अधिकांश बार उक्त सुरक्षा एजेंसियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती, उन्हें वेटिंग टिकट के सहारे ही सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


इन सभी समस्याओं को सामने रखते हुए रेलवे बोर्ड निदेशक पैसेंजर मार्केटिंग संजय मनोचा ने जोनल रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कर्मिशयल अधिकारियों को पत्र लिखा। पत्र में जानकारी दी गई है कि एसपीजी और एनएसजी कर्मचारियों को भी ट्रेन में यात्रा के तहत सुविधा दी जाए। इसके लिए इमरजेंसी श्रेणी में उन्हें कंफर्म सीट उपलब्ध करवाई जाए, लेकिन किसी वीआईपी की यात्रा पर असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह थी सुविधा
इससे पहले रेलवे ने अपने कर्मचारियों सहित जीआरपी, आरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लिए इमरजेंसी कोटे के तहत आरक्षित सीट की सुविधा प्रदान की हुई है, ताकि औचक जांच व अन्य सुरक्षा संबंधी कार्याें को लेकर दूसरे राज्य जाने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं किसी भी बड़ी घटना के दौरान एसपीजी और एनएसजी कमांडो को हवाई सफर से मौके पर भेजा जाता है।


एसपीजी और एनएसजी कर्मचारियों से संबंधित निर्देश रेलवे की तरफ से मिले हैं, ताकि टिकट बुकिंग के दौरान इमरजेंसी कोटे के तहत उन्हें कंफर्म टिकट उपलब्ध करवाई जा सके। इसकी जानकारी बुकिंग पर तैनात कर्मचारियों को दे दी गई है, ताकि ऐसे कर्मचारियों को इमरजेंसी कोटे के तहत टिकट दिया जा सके। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed