{"_id":"68b9fd894c4b1531af01ea9f","slug":"now-teachers-attendance-in-yoga-schools-will-be-recorded-through-jio-facing-app-ambala-news-c-18-knl1008-731047-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब योगशालाओं में जियो फेसिंग एप से लगेगी शिक्षकों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब योगशालाओं में जियो फेसिंग एप से लगेगी शिक्षकों की हाजिरी
Fri, 05 Sep 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अब सभी योग और व्यायामशालाओं में भी जियो फेसिंग एप से योग शिक्षकों की हाजिरी लगेगी। ये निर्देश वीरवार को डीसी उत्तम सिंह ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को दिए हैं। हर दिन करवाई जाने वाली योगिक क्रियाओं से संबंधित फोटो भी भेजनी होगी। योग के सुबह छह से नाै बजे तक नियमित योग न करवाने वाले योग शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसमें 10 दिनों के अंदर योग शालाओं में सफाई करवाई जाने को भी कहा है।
वीरवार को आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त ने सभी 41 योग एवं व्यायाम शालाओं की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए, जिसमें पता करना होगा कि लोगों को योग करने से कितना फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिन योगशालाओं की चहारदीवारी, फुटपाथ आदि को मरम्मत की जरूरत होगी तो उन्हें जिला परिषद के माध्यम से जल्द दुरूस्त किया जाएगा। वहीं शाम चार बजे तक योग शिक्षकों का नजदीकी डिस्पेंसरी पर मौजूद होना अनिवार्य है।