फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now students will study science subjects in 3D lab

Ambala News: अब थ्रीडी लैब में विद्यार्थी पढ़ेंगे विज्ञान विषय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Now students will study science subjects in 3D lab
अंबाला सिटी। कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी अब थ्री डी लैब में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय को पढ़ेंगे। अभी तक इन विषयों को कक्षा में ही पढ़ाया जा रहा था। अब इन विषयों को लैब में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आधुनिक थ्री डी लैब खोली जा रही है। इस लैब का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। यह लैब अक्टूबर माह में शुरू की जाएगी। लैब के खुलने से विद्यार्थियों को विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की परिभाषा समझने में मदद मिलेगी। इस लैब के खुलने से करीब दो हजार विद्यार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि विद्यार्थियों को विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय को समझाने के लिए लैब खोलने का निर्णय स्कूल प्रबंधन की ओर से लिया गया। इस लैब में प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। लैब में फर्नीचर भी नया लगाया गया है और एक थिएटर की तरह इस लैब को बनाया गया है। इसका फर्नीचर भी उसी तरीके से तैयार किया गया है। इस आधुनिक थ्री डी लैब से विद्यार्थियों को इन दोनों विषयों को समझने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही स्कूल में शूटिंग रेंज भी खुलेगी
प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि स्कूल में जल्द ही विद्यार्थियों के लिए शूटिंग रेंज भी खोली जाएगी। शूटिंग रेंज खोलने के लिए करीब 10 से 15 लाख का बजट होगा। इस प्रोजेक्ट को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही रेंज खोलने के लिए कार्य शुरू होगा। वैसे तो स्कूल का पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी पूरा फोकस है, मगर अब खेलों में प्रतिनिधित्व बढ़ाते हुए राष्ट्रीय व अंतररराष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। स्कूल के विद्यार्थी इस शूटिंग रेंज में शूटिंग सीख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed