फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now students of Arts and Commerce faculty of government schools will visit historical places.

Ambala News: अब राजकीय स्कूलों के आर्ट्स व कॉमर्स संकाय के विद्यार्थी करेंगे ऐतिहासिक जगहों की सैर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now students of Arts and Commerce faculty of government schools will visit historical places.
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने सुविधाएं बढ़ा दी हैं। अब राजकीय स्कूलों के आर्ट्स व कॉमर्स संकाय के विद्यार्थी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर व अटारी बॉर्डर समेत अन्य ऐतिहासिक जगहों की सैर करेंगे। इस शैक्षणिक टूर का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और बाहरी ज्ञान बढ़ाना है। 15 नवंबर को जिला शिक्षा सदन से चार दिवसीय टूर रवाना होगा। इस टूर को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह टूर जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा के नेतृत्व में रवाना होगा। टूर के लिए जिले के राजकीय स्कूलों से कक्षा 11वीं के आर्ट्स व कॉमर्स संकाय के 50 लड़के व 50 लड़कियों का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों के साथ पांच पुरुष व पांच महिला शिक्षक जाएंगे।
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने बताया कि टूर में विद्यार्थी अमृतसर, जलियांवाला बाग, अटारी बॉर्डर, जंग ए आजादी मेमोरियल, कुरुक्षेत्र में भी कई ऐतिहासिक जगहों पर जाएंगे। टूर 18 नवंबर को वापस आएगा। प्रदेश के सभी जिलों से यह टूर जा रहे हैं। इस टूर के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के लिए 4 लाख 23 हजार का बजट रखा गया है। विद्यार्थी इन ऐतिहासिक जगहों पर सैर करेंगे। साथ ही शिक्षा विभाग की तरफ से ही विद्यार्थियों का रहना, खाना भी निशुल्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed