फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now stroke patients will be treated in the city too

Ambala News: अब शहर में भी होगा स्ट्रोक के मरीजों का इलाज

Thu, 12 Jun 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Now stroke patients will be treated in the city too
अंबाला सिटी। स्ट्रोक के मरीजों को अब छावनी की तरह अंबाला सिटी में भी उपचार मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग अब अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भी स्ट्रोक के मरीजों को उपचार देगा।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ट्राॅमा सेंटर के चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी देगा। इसमें मरीजों के उपचार और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद स्ट्रोक के मरीजाें की देखभाल के लिए अलग से वार्ड भी बनाने की योजना चलाई जाएगी। बीते लंबे समय से स्ट्रोक के मरीजों को छावनी के नागरिक अस्पताल में भी रेफर किया जाता है। इसी कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों को समय पर उपचार भी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

हादसों से भी हो सकता है स्ट्रोक
कई बार हादसों में चोटिल होने के कारण भी मरीज को स्ट्रोक आ जाता है। इससे मरीज दिव्यांग भी हो सकता है। इसलिए समय पर उपचार मिलना जरूरी हो जाता है। मगर सिटी नागरिक अस्पताल में स्ट्रोक के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए ऐसे मरीजों को छावनी के नागरिक अस्पताल में ही भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह और रक्तचाप से भी परेशानी
किसी मरीज को मधुमेह और रक्तचाप की बीमारी है तो उसे स्ट्रोक आने की संभावना अधिक रहती है। जिले में करीब 20 हजार मरीज शुगर से पीड़ित हैं। वहीं, 25 हजार मरीज रक्तचाप की बीमारी से ग्रस्त हैं। मगर समय पर टीका लगाया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। डॉ. नीलम कुश्वाह ने बताया कि यह टीका बाजार में करीब सात हजार रुपये का आता है। इसे नागरिक अस्पताल छावनी में निशुल्क लगाया जाता है। मरीजों के मामलों को देखते हुए अस्पताल में टीके की उपलब्धता कराई जाती है।

वर्जन
पहले मरीजों के उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों का वार्ड भी अलग किया जाएगा।इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा सके।
-डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed