फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now, stalls will have to keep branded chips, biscuits and juices.

Ambala News: अब स्टाॅलों पर रखने होंगे ब्रांडेड चिप्स, बिस्कुट और जूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Now, stalls will have to keep branded chips, biscuits and juices.
- रेलवे स्टेशनों पर खान-पान की गुणवत्ता संबंधी यात्रियों की शिकायत पर लिया संज्ञान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे स्टेशनों पर यात्रा के दौरान अब यात्रियों को लोकल चिप्स या बिस्कुट नहीं खाना पड़ेगा। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने यात्रियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सभी कैटरिंग स्टॉलों पर नामी ब्रांडेड कंपनियों के उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यात्रियों की संतुष्टि और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई प्रतिष्ठित कंपनियों के उत्पादों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई स्टेशनों पर इन कंपनियों के उत्पाद उपलब्ध नहीं थे। इस कारण यात्री लगातार शिकायतें कर रहे थे।
विज्ञापन

ठेकेदारों को चेतावनी
अंबाला मंडल ने स्पष्ट किया है कि सभी स्टाॅलों पर ब्रांडेड कंपनियों के उत्पाद अनिवार्य रूप से उपलब्ध होने चाहिए। इनमें आईटीसी कंपनी का सनफीस्ट और बिंगो, पेप्सिको का लेज और कुरकुरे, डाबर कंपनी का रियल फ्रूट पावर शामिल हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख ब्रांड में ब्रिटानिया, नेस्ले और हल्दीराम के उत्पाद भी काउंटर पर मौजूद रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने सभी कैटरिंग और वेंडिंग ठेकेदारों को हिदायत दी है कि वे अपने स्टाॅलों पर इन शॉर्टलिस्ट किए गए उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इस संबंध में सभी स्टेशन अधीक्षकों और वाणिज्य निरीक्षकों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इसके बाद भी उपलब्धता में कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामी कंपनियों के उत्पाद बेचने की हिदायत दी गई है। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अगर कहीं खामी मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed