फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now roadways bus will go to Lucknow via Saharanpur

अब सहारनपुर के रास्ते लखनऊ जाएगी रोडवेज बस, समय व पैसों की होगी बचत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Now roadways bus will go to Lucknow via Saharanpur
दिल्ली रूट से लखनऊ की तरफ जाने वाली हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की बस अब सहारनपुर रूट से चलेगी। रूट बदलाव से सफर में एक से दो घंटे की तो बचत होगी ही, साथ ही किराए में भी 100 से 150 रुपये का अंतर आएगा। दूसरी तरफ जल्द ही छावनी बस स्टैंड से बरेली और मनाली के लिए भी सीधी बस का संचालन होगा। इसके लिए मंगलवार को अंबाला रोडवेज को इसका परमिट भी मिल गया।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। लंबे रूट की बसों का संचालन कर जहां राजस्व को बढ़ाया जा रहा है। वहीं, यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त बसों का संचालन कर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जल्द की एक अहम बदलाव होने वाला है, यह बदलाव बद्दी से अंबाला और फिर दिल्ली के रास्ते लखनऊ जाने वाली बस में होगा। यात्रियों से प्राप्त आग्रह के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा इस पर मंथन किया गया और योजना बनाकर सहारनपुर के रास्ते बस के संचालन का फैसला लिया गया, हालांकि बस के रूट में बदलाव यात्री संख्या के आधार पर किया जाएगा। रूट बदलाव को लेकर रोडवेज द्वारा परमिट संबंधित कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। -संवाद
विज्ञापन

बरेली की राह भी होगी आसान
अंबाला डिपो द्वारा जिस प्रकार लखनऊ के लिए विशेष बस का संचालन किया गया। वहीं, जयपुर के लिए भी बस संचालित हुई। इस कड़ी में अब बरेली के लिए भी एक विशेष बस का संचालन होगा जो यात्रियों को काफी राहत पहुुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कुल्लू के साथ मनाली तक जाएगी बस
अंबाला से कुल्लू के लिए चलने वाली बस अब सीधा मनाली तक जाएगी। पर्यटन स्थल पर गर्मी के मौसम में पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है और यात्रियों से इस संबंध में कई आग्रह भी रोडवेज महाप्रबंधक को मिले हैं, इसलिए यात्रियों की इस मांग पर जल्द ही मुहर लग सकती है।
समय सारिणी से होगा बसों का संचालन
बस अड्डे पर आने वाले यात्री को प्रत्येक रूट की जानकारी देने के लिए उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि वह संबंधित रूट की बस निर्धारित काउंटर से ले सकें। इस संबंध में महाप्रबंधक की तरफ से समय सारिणी को लेकर एक नया रोस्टर भी तैयार किया जा रहा है। विशेष रूट और भीड़भाड़ वाले रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन हो सकेगा और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

जल्द मिलेंगी सुविधाएं
लखनऊ रूट पर चलने वाली बस सहारनपुर के बदले मार्ग से चलेगी। बरेली के लिए भी बस का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा, वहीं, कुल्लू तक जाने वाली बस अब मनाली तक जाएगी, ताकि पर्यटकों को बीच रास्ते बार-बार बस बदलने की प्रक्रिया से छुटकारा मिल सके।
- मनीष सहगल, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed