फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now power cut after Corona hit, industry collapses

कोरोना की मार के बाद अब बिजली कट, उद्योग चौपट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now power cut after Corona hit, industry collapses
अंबाला सिटी। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन की मार से अभी तक उद्योगपति उभर भी नहीं पाए थे कि अब बिजली कटों ने उन पर दोहरी मार की है। जिले के मुख्य मिक्सियों के निर्माताओं के सामने परेशानी खड़ी हो गई है, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र में निगम की ओर से लंबे-लंबे कट लगाए जा रहे हैं। ऐसे में मिक्सी निर्माता मशीनें नहीं चला पा रहे हैं और उनका काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बिजली निगम को मिक्सी निर्माताओं का ध्यान रखते हुए बिजली कटों की संख्या में कमी लानी चाहिए ताकि वह अपना काम सुचारु रूप से चला सकें। उन्होंने कहा कि अगर बिजली कटों की समस्या जल्द ही पूरी तरह से खत्म नहीं हुई तो मिक्सी निर्माताओं को अधिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

काम पहले ही मंदा
हमारा काम पहले ही मंदा चल रहा है, ऊपर से लग रहे बिजली के लंबे-लंबे कटों ने परेशानी बढ़ा दी है। इससे हमारा काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बिजली निगम को इस पर कुछ विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशू सैनी, मिक्सी निर्माता।
बिजली की समस्या से सभी परेशान
बिजली की समस्या केवल उद्योग के लिए ही नहीं बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी बनी हुई। काम तो पूरी तरह से चौपट हो गया है। जो थोड़ा बहुत काम चल रहा था, वह बिजली के कारण नहीं हो पा रहा है।
- श्याम लाल शर्मा, मिक्सी निर्माता।
विभाग कराए कुछ व्यवस्था
कोरोना के कारण काम पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ था, अब बिजली के लंबे कटों ने परेशानी बढ़ा दी है। हम काम नहीं कर पा रहे हैं। विभाग को बिजली कटों से निपटने के लिए कुछ व्यवस्था करनी चाहिए।

- आशीष मल्हौत्रा, मिक्सी निर्माता।
बिजली कटों से दिलाएं राहत
बिजली कटों ने परेशानी बढ़ा दी है। इससे हमारा काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बिजली निगम को चाहिए कि इस समस्या का कुछ समाधान करे ताकि मिक्सी निर्माताओं को कुछ हद तक राहत मिल सके।
- सागर भसीन, भसीन इंटरप्राइज।
अब स्थिति काफी हद तक ठीक है, अब तो कट भी नहीं लग रहे हैं। अगर फिर भी कुछ दिक्कत आ रही है तो उसका समाधान करवाते हैं।
- सुखबीर सिंह, एक्सईएन, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed