{"_id":"658202c6d26269599a06c9d2","slug":"now-on-the-lines-of-metro-roadways-will-also-allow-card-travel-ambala-news-c-36-1-sknl1003-15504-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब मेट्रो की तर्ज पर रोडवेज भी कराएगी कार्ड से यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब मेट्रो की तर्ज पर रोडवेज भी कराएगी कार्ड से यात्रा
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित पास कार्यालय में पहुंचे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी)
अंबाला। अब मेट्रो की तर्ज पर हरियाणा राज्य परिवहन यात्रियों को एकल कार्ड से यात्रा कराएगा। इसके लिए रोडवेज विभाग ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहले चरण में यह कार्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से मेट्रो, रोडवेज में यात्रा के दौरान यात्री ऑनलाइन ही कार्ड से टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को इस कार्ड में रुपये डलवाने होंगे। दरअसल, हरियाणा राज्य परिवहन कैशलेस सुविधा को बढ़ावा देने के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा शुरू करने जा रही है। वरिष्ठ नागरिक व आम नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोडवेज की अंबाला डिपो द्वारा नेशनल कॉमन मोबिलिटी के 90 कार्ड के साथ शुरुआत की जा रही है। इसके लिए अंबाला छावनी बस स्टैंड स्थित पास कार्यालय में नेशनल कॉमन मोबिलिटी के 60 कार्ड तथा नारायणगढ़ बस स्टैंड कार्यालय में 60 कार्ड पहुंच गए हैं। यह कार्ड एटीएम की तरह और चिप वाला कार्ड है।
यहां से कर सकते हैं कार्ड के लिए आवेदन
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) बनवाने के लिए ऑनलाइन या फिर बस स्टैंड स्थित पास कार्यालय से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले यात्री को कार्ड बनने के बाद घर आएगा। इसी तरह से कार्यालय में कार्ड बनवाने आने वाले यात्री को पास कार्यालय से कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा। यह कार्ड देशभर में स्वीकार्य होगा। जोकि रोडवेज की बस, मेट्रो में भी चलेगा।
विज्ञापन
वर्जन
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग से हमारे पास 90 कार्ड आए थे। जिसमें से 30 कार्ड नारायणगढ़ बस स्टैंड कार्यालय में भेज दिए गए हैं। पहले चरण में यह कार्ड सीनियर सिटीजन के बनाए जाएंगे। जिससे उन्हें घर बैठे सुविधा का लाभ मिल सके। उन्हें लाइन या कार्यालय में धक्के न खाने पड़े। यह कार्ड कैशलेस है, इसमें यात्री को रिचार्ज कराना होगा।
लक्ष्मण, पास ब्रांच इंचार्ज, बस स्टैंड अंबाला छावनी।