फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now men also become part of pink buses

Ambala News: अब पुरुष भी बने पिंक बसों का हिस्सा

Thu, 04 Apr 2024 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now men also become part of pink buses
अंबाला शहर बस स्टैंड पर खड़ी पिंक बस में बैठी महिलाएं और पुरुष। संवाद
अंबाला। करीब पांच साल से रोडवेज महिलाओं के लिए पिंक बस का तोहफा लेकर आई थी। कामकाजी महिलाओं को अब पिंक बस के माध्यम से अपने गंतव्य तक असानी से पहुंचना संभव था। मगर जितनी तेजी से यह बसें आईं उतनी ही तेजी से इसके पीछे की मंशा दम तोड़ गई।
विज्ञापन

इन बसों में महिलाएं ही बैठ सकती थीं, मगर अब इनमें पुरुष भी बैठने लगे हैं। जबकि दूसरी तरफ महिलाएं आज भी ऑटो में धक्के खा रही हैं। इसपर रोडवेज का तर्क है कि महिला सवारी न मिलने से पुरुष सवारियों को बिठाना पड़ा। मगर सबसे बड़ा सवाल यह है क्या रोडवेज या प्रशासनिक अधिकारियों ने यह पता करने की कोशिश की है कि आखिर महिलाएं उनकी बसों में सफर क्यों नहीं कर रहीं हैं, जबकि वही महिलाएं ऑटो में परेशानी झेलकर सफर कर रही हैं।
विज्ञापन


अंबाला में हैं नौ पिंक बसें

कोरोना से पहले अंबाला डिपो में पांच पिंक बसें शामिल हुई थी। धीरे-धीरे इनकी संख्या नौ हो गई। इन बसों को लाने का उद्देश्य कामकाजी महिलाएं और छात्राओं को अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाना था। कुछ समय तो ठीक चलाता रहा, लेकिन कोरोना काल आने के बाद से यह बसें बंद कर दी गईं। जब कोरोना कम हुआ तो अंबाला डिपो ने अपनी सभी बसों के साथ इन पिंक बसों को दोबारा चलाया। बसों को पर्याप्त महिला सवारी नहीं मिल रही थी। जिसके बाद से ही बसों में महिला और पुरुष दोनों यात्रियों को बैठाना शुरू कर दिया और अभी तक इन बसों में दोनों महिलाएं और पुरुष इकट्ठे सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिली थी पिंक बसें

बताया जाता है कि 2019 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंबाला डिपो में रोडवेज की पांच पिंक बसों की शुरुआत की गई थी। इनकी शुरूआत हरियाणा की सभी जिलों में एक साथ की गई थी। इन पिंक बसों में महिलाएं और छात्राएं ही सफर कर सकती थीं, लेकिन अब इन बसों में यात्रा के दौरान महिलाओं से पुरुषों की संख्या ज्यादा रहती है।
मौजूदा समय में अंबाला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़कों पर नौ पिंक बसे दौड़ रही हैं, यह बसें अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, कोर्ट, महेश नगर, सारन, केसरी, बराड़ा घेलड़ी, बरवाला और इस्माइलाबाद के कंगवाल में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा रही हैं।




वर्जन

कोरोना के बाद से ही महिला सवारी की संख्या कम होने के कारण इन बसों में पुरुष भी सफर कर रहे हैं। अगर किसी भी क्षेत्र से छात्राओं और महिला सवारियों की मांग आती है, तो इन पिंक बसों को महिलाओं के लिए ही चला दिया जाएगा।



विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो

अंबाला शहर बस स्टैंड पर खड़ी पिंक बस में बैठी महिलाएं और पुरुष। संवाद

अंबाला शहर बस स्टैंड पर खड़ी पिंक बस में बैठी महिलाएं और पुरुष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed