{"_id":"64f4eb05b556771d960cbe98","slug":"now-health-ambassador-will-take-care-of-students-health-ambala-news-c-36-1-amb1003-9730-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब हेल्थ एंबेसडर रखेंगे विद्यार्थियों की सेहत का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब हेल्थ एंबेसडर रखेंगे विद्यार्थियों की सेहत का ध्यान
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
अंबाला सिटी। अब राजकीय स्कूलों में हेल्थ एंबेसडर विद्यार्थियों की सेहत का ख्याल रखेंगे। वह विद्यार्थियों को समय-समय पर उनकी कमियों को बताएंगे, साथ ही उन कमियों को पूरा करने में मदद भी करेंगे।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी छह खंड में प्रशिक्षण कार्यक्रम स्कूलों में किए जा रहे हैं। अंबाला खंड टू के बाद अब जिले के बाकी राजकीय स्कूलों के लिए शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इसमें स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षित कर हेल्थ एंबेसडर बनाया जाएगा। जिले में 779 राजकीय स्कूल हैं। इनमें राजकीय प्राथमिक, मिडल, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं।
हेल्थ एंबेसडर की ये रहेगी जिम्मेदारी
दरअसल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च और मिडल स्कूलों में हेल्थ एंबेसडर बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी स्कूलों में जाकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में 40 से 45 शिक्षकों को ग्रुप में बुलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद यह शिक्षक हेल्थ एंबेसडर बनेंगे और विद्यार्थियों की सेहत का ख्याल रखेंगे। प्रशिक्षण में शिक्षकों को 0 से 18 साल के बच्चों की विभिन्न बीमारियों अथवा इस उम्र में सामने आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया जा रहा है और किस तरह से अध्यापक बच्चों की बीमारियों को पहचान सकता है। साथ ही एनीमिया जागरूकता और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य रखने के लिए कैसे हेल्थ एंबेसडर प्रशिक्षण देंगे, यह सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण : डीपीसी
शिक्षा विभाग से जिला परियोजना समन्यवक रेनु अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के सौजन्य से राजकीय स्कूलों में स्कूल हेल्थ एंबेसडर का दो दिन का प्रशिक्षण चल रहा है। सभी खंड में शिक्षकों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद स्कूलों में हेल्थ एंबेसडर के तौर पर शिक्षक विद्यार्थियों की कमियों को जान सकेंगे और उनको पूरा करने में सहयोग करेंगे। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। ऐसे में विद्यार्थी स्वस्थ होने पर पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगा सकेंगे। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाएगा।