फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now government sports centers will not run in private schools and colleges

Ambala News: अब निजी स्कूलों और कॉलेजों में नहीं चलेंगे सरकारी खेल सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now government sports centers will not run in private schools and colleges
अंबाला। प्रदेशभर में सालों से जगह की कमी के कारण निजी स्कूलों व कॉलेजों में चल रहे सरकारी खेल सेंटर तुरंत प्रभाव से बंद होंगे। इन सेंटरों को राजीव गांधी खेल परिसर व मिनी खेल मैदान व स्टेडियम में शिफ्ट किया जाएगा। इन्हीं सेंटरों में नए सत्र यानी एक अप्रैल से शुरू होने वाली खेल नर्सरियां चलाई जाएंगी। इसके लिए पंचकूला मुख्यालय से सभी जिला खेल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अमल करने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन

इस फरमान के जारी होते ही निजी स्कूलों और कॉलेजों में सेंटर चला रहे सरकारी कोचों में हलचल मच गई है। वह सेंटर बंद कर सरकारी मैदानों व स्टेडियमों में ही जगह तलाश रहे हैं। जबकि खेल विभाग के अलग-अलग गांवों में खाली पड़े खेल मैदानों में भी इन सेंटरों और खेल नर्सरियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंबाला में अभी तक खेल विभाग की तरफ से छह खेल सेंटर निजी स्कूल व कॉलेजों में चल रहे थे। जिन्हें शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

----------

आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन प्रशिक्षकों को भी चलाने होंगे सेंटर

खेल विभाग की तरफ से सभी प्रशिक्षकों के लिए सेंटर व खेल नर्सरी चलाना अनिवार्य कर दिया गया है। इनमें आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन कोटे के तहत लगे खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह खिलाड़ी खेल विभाग में बतौर कोच कार्यरत होते हैं लेकिन इन्हें पांच साल तक खेलने की अनुमति होती है। ऐसे में यह खिलाड़ी अपनी प्रेक्टिस के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण देंगे। इन तरह से अंबाला में जिम्नास्टिक कोच व खिलाड़ी योगेश्वर शामिल है। बता दें कि अंबाला में पहले 18 खेल नर्सरियां यानी सेंटर चल रही थी। 2025 में इन सेंटरों को बढ़ाकर 26 तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

अंबाला में यह सेंटर हुए शिफ्ट

हैंडबॉल (लड़कियां)
- अभी तक यह सेंटर अंबाला छावनी एसडी कॉलेज में चल रहा था। इसे सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम सेक्टर-10 में शिफ्ट कर दिया गया है।
--------
हैंडबॉल (लड़कों)
- अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में चल रहा था। अभी शिफ्टिंग के लिए जगह चयनित नहीं हुई है।
----
फेंसिंग व जूडो
- फेंसिंग का सेंटर अंबाला छावनी के डीएवी रिवरसाइड स्कूल और जूडो का सेंटर अंबाला छावनी के लार्ड महावीर जैन स्कूल में चल रहा था। अब दोनों सेंटरों को अंबाला छावनी वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम के सामने होस्टल कॉम्पलेक्स में शिफ्ट किया गया है।

----
हॉकी
-अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान से इस सेंटर को बदलकर खतौली गांव के मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है।
-----
लॉन टेनिस
- अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान से इस सेंटर को राजीव गांधी मैदान मोहड़ा में शिफ्ट किया गया है।
----
वर्जन...
खेल विभाग के आदेश मिलने के बाद निजी स्कूलों व कॉलेजों में चल रहे सरकारी सेंटरों को बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। इन्हें सरकारी स्टेडियम व मैदानों में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही सभी प्रशिक्षकों को अब सेंटर व खेल नर्सरियां चलानी होंगी। अंबाला में सरकारी खेल नर्सरियों की संख्या 26 हो गई है।
राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed