फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now filling your stomach at the station is expensive, you will get Bhatura worth Rs. 30 for Rs. 50Now filling your stomach at the station is expensive, you will get Bhatura worth Rs. 30 for Rs. 50

Ambala News: अब स्टेशन पर पेट भरना महंगा, 30 के भटूरे मिलेंगे 50 में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Now filling your stomach at the station is expensive, you will get Bhatura worth Rs. 30 for Rs. 50Now filling your stomach at the station is expensive, you will get Bhatura worth Rs. 30 for Rs. 50
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नए मूल्य से संबं​धित रेहड़ी पर चस्पाई गई सूची। संवाद
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। अब स्टेशन पर पेट भरना महंगा कुछ हद तक महंगा हो जाएगा। अब तक 30 रुपये में मिलने वाले भटूरे 50 रुपये के हो जाएंगे। रेलवे ने सात साल बाद स्टेशनों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों के मूल्य में बदलाव किया है। ये बदलाव लगातार बढ़ रहे खाद्य पदार्थों के मूल्य को देखते हुए किया है। छुट्टे पैसों के चक्कर में होने वाले मनमुटाव से बचने के लिए भी यह कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में रेलवे ने उत्तर रेलवे के अधीन अंबाला, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर और जम्मू मंडल को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। रेलवे ने 51 खाद्य वस्तुओं से संबंधित मूल्य सूची जारी की है। इसमें यात्रियों के दो पसंदीदा खाद्य पदार्थ भटूरे और कुलचे-छोले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्टाल संचालकों को निर्देश
अंबाला मंडल के वाणिज्य विभाग ने भी रेलवे की इस सूची को स्टाल संचालकों को सौंप दिया है, जिससे कि वे निर्धारित मूल्य पर यात्रियों को खाने-पीने का सामान उपलब्ध करा सकें। इसके अलावा स्टाल संचालकों को चेतावनी भी जारी की गई है कि अगर वो निर्धारित मूल्य के विपरीत यात्रियों से अधिक पैसे वसूलते हैं तो फिर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाश्ता / स्नैक्स
दो इडली 20 रुपये, मेदु वड़ा 30 रुपये, मसाला वड़ा 30 रुपये, रवा उपमा 30 रुपये,मसाला डोसा 30 रुपये, प्याज डोसा उत्थपम 30 रुपये, पाव भाजी 50 रुपये,आलू बूंदा 20 रुपये, दही वड़ा 25 रुपये, ब्रेड पकोड़ा 30 रुपये, प्याज पकोड़ा 25 रुपये, पनीर पकोड़ा 40 रुपये, समोसा दो पीस 20 रुपये, कचौरी 15 रुपये, सब्जी सैंडविच 30 रुपये, बर्गर 40 रुपये, दो परांठा और दही 50 रुपये, काठी रोल 50 रुपये और चीज सैंडविच 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
हल्का खाना
पांच छोले पूरी 40 रुपये, कुलचे-छोले 40 रुपये, दाल-चावल 40 रुपये, छोले-चावल 50 रुपये, कढ़ी-चावल 40 रुपये।
मांसाहारी खाना
एक उबला अंडा 15 रुपये, दो उबले अंडो की करी 50 रुपये और चिकन करी 80 रुपये।
अलग-अलग व्यंजन
एक परांठा 10 रुपये, शाही पनीर 50 रुपये, कढ़ाई पनीर 50 रुपये, वेज नूडल्स 50 रुपये।
संयुक्त भोजन
पनीर-मटर 50 रुपये, सूखी करी 30 रुपये, दाल फ्राई 30 रुपये, दही एमआरपी, 250 एमएल गर्म दूध-चीनी एमआरपी, दो ब्रेड 10 रुपये, आइसक्रीम, मल्टी ग्रेन ब्रैड, सभी दूध निर्मित खाद्य पदार्थ एमआरपी पर मिलेंगे।

मीठे खाद्य पदार्थ के भी दाम बढ़े
गुलाब जामुन 20 रुपये, जलेबी 50 ग्राम 10 रुपये, केसरी भाट 20 रुपये और अन्य नामी पैक्ड मिठाइयां प्रिंट मूल्य पर मिलेंगी।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों के मूल्य में मामूली वृद्धि की गई है, जिससे कि छुट्टे पैसों के झंझट से छुटकारा मिल जाए। इस संबंध में नए मूल्य की सूची से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है, जबकि स्टाल संचालकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है जोकि जून माह से मान्य होगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed