फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now electric bus will run on Chandigarh, Kalka route

Ambala News: अब चंडीगढ़, कालका मार्ग पर चलेगी इलेक्ट्रिक बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now electric bus will run on Chandigarh, Kalka route
अंबाला। जल्द ही चंडीगढ़ और कालका की सड़कों पर अंबाला डिपो की इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। इसके लिए इन मार्र्गाें पर इलेक्ट्रिक बसों के परीक्षण होंगे। बसों के संचालन से पहले रोडवेज के अधिकारी इलेक्ट्रिक बस के मार्गों का आंकलन करेंगे। परीक्षण सफल होने के बाद अंबाला कैंट बस अड्डे से बसें पंचकूला, चंडीगढ़ और कालका की तरफ संचालित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

इन बसों के संचालन से लोगों की काफी पुरानी मांग तो पूरी होगी ही, साथ ही नौकरी पेशा, छात्र और अन्य यात्रियाें को भी इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा इस मार्ग के यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मौजूदा समय में एक इलेक्ट्रिक बस का सिर्फ जीरकपुर तक ही संचालन हो रहा है। ऐसे में पंचकूला के लिए यात्रियों को जीरकपुर से दूसरी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोजाना सैंकड़ों यात्री करते हैं सफर
अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, नीलाेखेड़ी, यमुनानगर, शाहबाद व अन्य जिलों से रोजाना सरकारी, गैर सरकारी, छात्र और यात्री सैंकड़ों की संख्या में पंचकूला, चंडीगढ़ और कालका के लिए सफर करते हैं। इसके बाद डयूटी समाप्त कर शाम को वापिस घर लौटते हैं। सुबह और शाम के समय अधिकतर हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्री खचाखच भरे रहते हैं। वहीं इन मार्गाें पर बसों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी राहत
इन मार्गाेें पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जहां पर्यावरण संरक्षित रहेगा, वहीं यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी। इससे अंबाला डिपो के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। मौजूदा समय में अंबाला डिपो के पास पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं। इसमें अंबाला सिटी और अंबाला छावनी की बीच दो बसों का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही एक बस अंबाला सिटी से तोपखाना और कलरहेड़ी मार्ग पर तथा चौथी बस अंबाला सिटी से बोह-बब्याल के बीच संचालित हो रही है। वहीं, पांचवीं इलेक्ट्रिक बस अंबाला सिटी से वाया अंबाला छावनी जीरकपुर के लिए चलाई जा रही है जबकि अंबाला सिटी और अंबाला छावनी मार्ग पर लगाई गई दो बसों में से एक बस को पंचकूला में परीक्षण के तौर पर चलाया जा रहा है।

पंचकूला के परीक्षण के बाद चंडीगढ़ और कालका मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक बसों को चलाकर देखा जाएगा कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। जैसे ही परीक्षण सफल होंगे। इन मार्गाें पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक। अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed