फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now development will pick up pace in the Municipal Corporation, many works were stopped due to the code of conduct

Ambala News: नगर निगम में अब विकास पकड़ेगा तेजी, आचार संहिता के कारण रूके थे कई कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now development will pick up pace in the Municipal Corporation, many works were stopped due to the code of conduct
अंबाला सिटी। मेयर उप चुनाव का परिणाम जारी होते ही निगम अधिकारियों ने कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में नालों की सफाई व जलभराव को लेकर भी गुरुवार को जिला नगर आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। इसके साथ ही बेसहारा गोवंश, आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर निगम ने जल्द ही समाधान का दावा किया है। यही नहीं नवनियुक्त मेयर शैलजा सचदेवा ने भी इन समस्याओं को जल्द समाधान करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

मेयर शैलजा सचदेवा ने कहा कि शहर में नई स्ट्रीट लाइट को लगवाया जाएगा। बेसहारा गोवंश, आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही धरातल पर चल रही समस्याओं को जानकर उनको हल करवाएंगे। वहीं, होली के बाद मेयर के कार्यभार संभालने के बाद जल्द ही निगम की बैठक भी हो सकती है। जिससे विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

--------
सामुदायिक भवन की हालत भी खराब, नई स्ट्रीट भी कमरे में बंद पड़ी
शहर के ज्यादातर सामुदायिक भवन की हालत खराब है। सेक्टरों में चल रहे सामुदायिक भवन भी काफी समय से विकास कार्य न होने से खस्ता हालत में हैं। इनमें ज्यादा बुकिंग भी नहीं होती, क्योंकि इन भवन में ज्यादा सुविधाएं भी निगम की ओर से नहीं दी जा रही। सेक्टर-1, सेक्टर-7 सामुदायिक भवन तो लंबे समय से बंद पड़े हैं। इनका मरम्मत कार्य बीच में अटका था, हालांकि सेक्टर-1 भवन का कार्य पीछे शुरू भी हुआ था। वहीं, शहर में लगने के लिए आई करीब 26 हजार से ज्यादा नई स्ट्रीट लाइट भी करीब एक वर्ष से कमरे में बंद पड़ी है। अब इन लाइट के लगने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बारिश के सीजन से शहर की सभी बड़ी ड्रेन व नालों की सफाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नगर निगम कार्यालय में जिला नगर आयुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत, संयुक्त आयुक्त अदिति व सिंचाई विभाग के अधिकारी, पब्लिक जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बारिश के सीजन से पहले अंबाला शहर, अंबाला छावनी, बड़ी ड्रेन, बड़े नाले, नालियों की सफाई बारे चर्चा की गई।
नगर निगम आयुक्त की ओर से अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि वह बारिश के सीजन से पहले ही शहर की सभी बड़ी ड्रेन, बड़े नालों व सभी नालियों की सफाई समय पर करवाएं। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में आ रही सभी बड़ी ड्रेन की सफाई बारिश के सीजन से पहले करवाएं ताकि शहर के सभी बड़े नालों का जल स्तर घट जाए। साथ ही शहर के बड़े नालों की जल्द सफाई करवाई जाए और जहां पानी अधिक एकत्रित होता है, उन क्षेत्र को चिन्हित किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर पंप की सहायता से जल्द उन क्षेत्र से पानी की निकासी की जा सकें।
---------
इन क्षेत्र में होता है ज्यादा जलभराव
दरअसल, शहर के डडियाना चौक, कपड़ा मार्केट, नदी मोहल्ला, इंको चौक, हुडा सेक्टर-9, 10, नाहन हाऊस क्षेत्र, जड़ौत रोड, उपायुक्त कार्यालय, जंडली पुलिया, वीटा के पास व अंबाला छावनी के महेश नगर, गुड़गुड़िया नाला, हाथी खाना मंदिर, पूजा विहार एरिया, औद्योगिक क्षेत्र, प्रभु प्रेम आश्रम क्षेत्र प्रमुख हैं, जहां जलभराव को लेकर ज्यादा समस्या आती है।

----
वर्जन
नगर निगम, सिंचाई व पब्लिक जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अंबाला शहर को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें व एचएसवीपी सेक्टर, रेलवे के अधिकारी व हाईवे के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाकर रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सकें।
सचिन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed