फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now boys will also take admission in Arya Girls College

Ambala News: अब आर्य गर्ल्स कॉलेज में लड़के भी लेंगे दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now boys will also take admission in Arya Girls College
डॉ. अनुपमा आर्य, प्राचार्या, आर्य गर्ल्स कॉलेज अंबाला छावनी। संवाद
अंबाला। 66 वर्ष बाद छावनी के प्रतिष्ठित आर्य गर्ल्स कॉलेज में अब लड़कों के लिए भी अपने द्वार खोलने जा रहा है। अभी तक इस कॉलेज में छात्राएं ही शिक्षा ग्रहण कर रहीं थीं। अब कॉलेज प्रबंधन ने समय के साथ बदलाव करते हुए इस फैसले पर पहुंचा है।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. अनुपमा आर्य ने बताया कि अब कॉलेज में लड़के और लड़कियां एकसाथ शिक्षा ग्रहण करेंगे, क्योंकि यह समय की मांग भी हो गई है। रूढ़ीवादी विचारों को त्यागकर नए भारत के निर्माण में सहयोग के लिए यह फैसला किया गया है ताकि सह-शिक्षा के साथ लड़कियों की सोच में भी बदलाव हो सके और वो समाज की उन्नति व तरक्की की तरफ अग्रसर हो सकें।
विज्ञापन

38 छात्राओं के साथ रखी थी नींव
वर्ष 1959 में केवल 38 छात्राओं के साथ आर्य गर्ल्स कॉलेज की शुरुआत आर्य समाज मंदिर, दयानंद मार्ग पर शुरुआत हुई थी। समय बीतने के साथ इसका विस्तार हुआ। सात एकड़ में पहले इस कॉलेज ने कई मेधावी छात्राओं के जीवन को सुधारा है जो आज के समय में देश के उच्च पदों पर आसीन हैं। वर्तमान में करीब 700 छात्राएं कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। कॉलेज में बीए, बीकॉम, एमकॉम, एमए जैसे कोर्स संचालित हैं, वहीं जल्द ही बीएससी और बीबीए भी शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed