फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now Ambala Cantt station will be renovated with Rs 9 crores.

Ambala News: अब नौ करोड़ से होगा अंबाला कैंट स्टेशन का जीर्णोद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Now Ambala Cantt station will be renovated with Rs 9 crores.
अंबाला। अब नौ करोड़ से अंबाला कैंट स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें प्लेटफार्म 8 व 9 का नवनिर्माण और रेलवे परिसर का विस्तार शामिल है। इसके अलावा प्लेटफार्म 1-ए की भी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएंगी ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्लेटफार्म 1-ए को साथ लगती दूसरी लाइन पर शिफ्ट करने की योजना तैयार की जा रही है क्योंकि इस प्लेटफार्म से ट्रेनों के संचालन की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। जहां पहले इस प्लेटफार्म से तीन से चार ट्रेनें आवागमन करती थी। अब इनकी संख्या 8 के पार हो गई है। प्लेटफार्म 1-ए पर शेड का निर्माण, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, यात्रियों के बैठने के लिए बैंच आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ये जानकारी अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि पहले जीर्णोद्धार के लिए बजट पांच करोड़ का बजट रखा गया था, जिसे बढ़ाकर नौ करोड़ कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए प्लेटफार्माें के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यहां बिछने वाली रेल लाइन का भी आंकलन किया जा रहा है। ये सब कार्य इंजन शेड के नजदीक किया जाएगा जोकि काफी पुराना हो चुका है। इसलिए अब इस जगह का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे परिसर को भी सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत वीआईपी लेन से हो गई है जोकि सिर्फ गणमान्यों के लिए ही उपलब्ध रहेगी। इसे चैन लगाकर बंद किया गया है। इसके अलावा रेलवे परिसर में दोपहिया और चौपहिया पार्किंग के विस्तार की योजना भी तैयार हो रही है क्योंकि जिस प्रकार वाहनों की संख्या स्टेशन पर लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्टेशन पर खुली दो पार्किंग का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। मजबूरन स्टेशन पर आने वाले लोगों को अपने वाहन रेलवे परिसर के नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े करने पड़ते हैं और यहां कुछ ही देर में वाहनों के चालान हो जाते हैं।
विज्ञापन

रोजाना 300 ट्रेनों और 50 हजार यात्रियों का होता है आवागमन
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रोजाना 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। आगामी कुछ दिनों में कुछ नई ट्रेनों के संचालन की घोषणा होने वाली है। ऐसे में स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। लगभग 50 हजार यात्री रोजाना कैंट स्टेशन से आवागमन कर रहे हैं। वहीं नए प्लेटफार्माें के निर्माण से स्टेशन का दायरा पहले के मुकाबले काफी बढ़ जाएगा। इसके अलावा स्टेशन के आसपास का जो भी क्षेत्र है जोकि कंडम हो चुका है। वहां भी नए भवन के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed