फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now 980 Guruji will get training, one batch will run for four days

Ambala News: अब 980 गुरुजी को मिलेगा प्रशिक्षण, चार दिन चलेगा एक बैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Now 980 Guruji will get training, one batch will run for four days
अंबाला सिटी जिले के करीब 478 राजकीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता और भाषीय ज्ञान के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुधवार को जिले के कई खंड में यह प्रशिक्षण शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले में करीब 980 गुरु जी प्रशिक्षित किए जाएंगे। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। एक बैच में करीब 40 शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह नौ से शाम चार बजे तक चलेगा। शहर के बलदेव नगर स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा और बीईओ अंबाला वन सतबीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। यह कार्यक्रम विद्यालय में दो बैच में आयोजित किया गया। जिसमें केआरपी की भूमिका प्रवीन, नीतू, नेहा व नवनीत ने निभाई। कार्यक्रम में डीआरजी, बीआरजी की भूमिका में प्रिया, दीपिका, हितेषिता व कमलेश रहे। वहीं, जिले में यह प्रशिक्षण मई माह के अंत तक चलेगा। बता दें कि पहले एफएलएन कार्यक्रम में बालवाटिका से तीसरी कक्षा तक लिया गया था। इस सत्र से चौथी व पांचवीं कक्षा को भी कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूल व संस्थानों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
खंड प्रशिक्षण संस्थान
अंबाला वन पीएम श्री राजकीय स्कूल बलदेव नगर
अंबाला टू राजकीय स्कूल बकरा मार्केट
बराड़ा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा
साहा राजकीय उच्च विद्यालय रामपुर छप्परा
नारायणगढ़ पीएम श्री राजकीय स्कूल नारायणगढ़
शहजादपुर बीईओ कम बीआरसी शहजादपुर
--------
जिले में एफएलएन प्रशिक्षण के लिए बनाए गए बैच
खंड बैच
अंबाला वन 7
अंबाला टू 5
बराड़ा 3
नारायणगढ़ 4
साहा 3
शहजादपुर 3
----------
वर्जन
शिक्षा की नींव मजबूत करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। जिसमें शिक्षकों को विभाग द्वारा जारी शिक्षक संदर्शिका के आधार पर नवाचार और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे वह उन्हीं क्रियाविधि को अपनाते हुए कक्षा शिक्षण कराकर बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष करें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष तक के सभी बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष करना है।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed