फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Notice to lease holder, reply sought on illegal construction

Ambala News: लीज धारक को नोटिस, अवैध निर्माण पर जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Notice to lease holder, reply sought on illegal construction
रेलवे एसपी कार्यालय के साथ रक्षा संपदा विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण। संवाद
अंबाला। लीज की जमीन पर शटर लगाकर चल रहे अवैध निर्माण को रक्षा विभाग सहित कैंटोनमेंट बोर्ड ने रुकवा दिया है। वहीं निर्माण करने वाले लीज धारक को नोटिस भी जारी करके जवाब मांगा है कि बिना विभागीय जानकारी के उसने तोड़फोड़ करके कैसे शटर लगा दिया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई अंबाला कैंट में एसपी रेलवे कार्यालय के नजदीक अवैध निर्माण पर की गई है जोकि काफी समय पहले पोस्टल विभाग का कार्यालय होता था। वहीं जब इस जगह के दस्तावेजों को खंगाला गया तो यह जमीन रक्षा संपदा विभाग के अधीन पाई गई जोकि लीज पर दी गई थी।
विज्ञापन

अवैध निर्माण की जानकारी मिलते ही रक्षा संपदा विभाग (डीईओ), कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) और रेलवे के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। रेलवे ने भी इस निर्माण पर आपत्ति दर्ज करवाई है क्योंकि रेलवे लाइन के साथ लगती जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण के लिए पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता होती है जोकि लीज धारक द्वारा नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह जमीन काफी पुरानी है जोकि रेलवे के अधिकारी क्षेत्र में न हो रक्षा संपदा विभाग के क्षेत्र में आती है। पिछले कुछ समय से यहां निर्माण चल रहा था। पुरानी इमारत को ढहा कर यहां ईंटों से दीवारें खड़ी करके दो शट्टर लगा दिए गए थे।

वर्जन
मामला संज्ञान में आया था। जगह की पैमाइश करवाई गई थी और पुराने दस्तावेज देखे गए तो यह जमीन रक्षा संपदा विभाग के अधीन पाई गई। इस जमीन को लीज पर दिया हुआ है और लीज धारक ने यह अवैध निर्माण किया था। निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है और संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
विनीत लोटे, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed