फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Notice for not collecting garbage on time

Ambala News: समय से कूड़ा नहीं उठाने पर नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Notice for not collecting garbage on time
अंबाला सिटी। शहर में डंपिंग जोन से सुबह के समय कूड़ा नहीं उठ रहा। कई बार तो दोपहर के 12 बजे तक भी कूड़ा नहीं उठता। इसके लिए नगर निगम की सेनिटेशन ब्रांच ने शहर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया है। नोटिस देने के साथ निर्देश दिए हैं कि शहर में बनाए गए डंपिंग जोन से सुबह के समय ही कूड़ा उठाया जाए।
विज्ञापन

सफाई को लेकर आयुक्त सचिन गुप्ता गंभीर हैं। उन्होंने कार्यभार सौंपते ही शहर व छावनी में सफाई को लेकर निरीक्षण किया था। साथ ही निगम अधिकारियों को सफाई करवाने के निर्देश दिए थे। बीते शुक्रवार को डीएमसी दीपक सूरा ने भी शहर के कोर्ट रोड, अंबा मार्केट, मानव चौक सहित कई जगहों पर सफाई को लेकर निरीक्षण किया था। उन्होंने निगम सफाई इंस्पेक्टरों को नोटिस देने के साथ ही सफाई करवाने के निर्देश दिए थे। दरअसल, शहर के नदी मोहल्ला, पुलिस लाइन, अंबाला क्लब, मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास गंदगी होने से हालात खराब ही रहते हैं। दोपहर के 12 बजे तक भी यहां कूड़ा बिखरा रहता है।
विज्ञापन

एजेंसी शहर में घर-घर से उठा रही कूड़ा
दरअसल, शहर से रोजाना करीब 211 टन कूड़ा निकलता है। घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने का कार्य पूजा कंसल्टेंसी कर रही है। कंपनी के पास 40 ऑटो टिप्पर, 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 100 रिक्शा रेहड़ी, रिफ्यूज कांप्रैक्टर तीन, डूपर प्लेसर तीन, डोजर दो, जेसीबी मशीन एक, पोकलेन एक मशीन हैं। इसके अलावा करीब 279 कर्मचारी हैं। कंपनी शहर से 70 हजार 339 घरों से कूड़ा एकत्रित कर रही है। कंपनी को जून 2026 तक टेंडर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम में दो हजार कर्मी भर्ती भी नहीं हुई
नगर निगम में मेयर चुनाव के दौरान करीब दो हजार कर्मचारियों की भर्ती करने का वायदा किया गया था, लेकिन अभी तक निगम में कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई। कई बार पार्षद भी तत्कालीन मुख्यमंत्री के समक्ष और अधिकारियों के पास जाकर आवाज उठा चुके हैं। अभी तक निगम में कर्मचारी की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई। इस वजह से भी शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

वर्जन
शहर में कई डंपिंग जोन से दोपहर 12 बजे तक भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था। इसको लेकर कूड़ा उठाने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि समय पर कूड़ा उठाया जाए ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।
मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।

आयुक्त ने बैठक में लिए ये अहम निर्णय
- घर-घर कचरा संग्रहण में सुधार, घर-घर कचरा संग्रहण के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित कर प्राथमिक संग्रहण स्थलों को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।
- गोबर कचरा प्रबंधन, गोबर के व्यवस्थित संग्रहण की योजना बनाने।
- सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बेसहारा गोवंश पर परावर्तक (रिफ्लेक्टिव) पट्टियां लगाने की संभावना का अध्ययन किया जाएगा।
- सार्वजनिक शौचालयों की निगरानी, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक मानकीकृत प्रपत्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed