फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Note... ATMs are closed at night, take out cash

ध्यान दें... रात को एटीएम बंद हैं, नकदी लेकर निकलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Note... ATMs are closed at night, take out cash
अंबाला। एटीएम लूट की वारदातों और प्रयासों की घटनाएं सामने आने के बाद भी प्रशासन ने एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे छोड़ी हुई है। रात होते ही अधिकतर एटीएम बंद कर दिए जाते हैं। यहां सुरक्षा को लेकर कोई कर्मी भी तैनात नहीं होते। एटीएम की सुरक्षा को लेकर जब रात को अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो स्थिति हैरान करने वाली थी, क्योंकि सभी एटीएम बंद दिखाई दिए। इसमें अधिकतर सरकारी बैंकों के एटीएम शामिल थे। रात के समय केवल इक्का दुक्का बैंकों के एटीएम ही खुले दिखाई दिए जिनपर सुरक्षा कर्मी तैनात किए हुए थे।
विज्ञापन

रात को इमरजेंसी में अगर रुपये निकालने की जरूर पड़ जाए तो आमजन के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसे लोग पूरे शहर में चक्कर काटते रहते हैं, परंतु उन्हें एटीएम खुले नहीं मिलते। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग है कि कुछ मुख्य एटीएम को दिन-रात खोला जाना चाहिए ताकि इमरजेंसी में रुपये निकालने पर परेशानी न हो।
विज्ञापन

यह रहे हालात
रात 11 बजे शहर में मॉडल टाऊन के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बंद दिखाई दिया। इसके बाद जैसे ही प्रेमनगर के पास पहुंचे तो वहां प्राइवेट बैंक के दो एटीएम खुले दिखाई दिए। इन पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे, परंतु जैसे ही पॉलिटेक्निक पहुंचे तो वहां पर एसबीआई के एटीएम का शटर बंद था। वहीं, मानव चौक पर प्राईवेट और सरकारी दोनों ही बैंक के एटीएम बंद थे। ऐसी ही स्थिति कोर्ट के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम की भी थी। वहीं, जगाधरी गेट पर एटीएम का शटर लगा हुआ था और सामने प्राइवेट बैंक का एटीएम भी बंद था। इसी तरह पुरानी सब्जी मंडी, टिंबर मार्केट एसए जैन कॉलेज के पास, सभी एटीएम बंद ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बजे के बाद बंद कैंट के एटीएम
कैंट में भी रात 11 बजे एटीएम का जायजा लिया गया तो पता चला कि आठ बजे ही अधिकतर एटीएम को बंद करने के निर्देश हैं। छावनी नगर परिषद के बाहर एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड दिखा तो वो बोला कि बस थोड़ी देर बाद एटीएम को बंद दिया जाएगा। उसके बाद निकलसन रोड के पास आईडीबीआई, एसडीएफसी, कोडेक, भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर भी ताला जड़ा हुआ था। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर एटीएम की कोई सुविधा नहीं थी। 11 बजकर 30 मिनट पर महेश नगर पहुंचे तो वहां पर सभी एटीएम बंद थे।
उपायुक्त ने दिए थे सुरक्षा बनाने के निर्देश
पिछले दिनों उपायुक्त की ओर से बैठक ली गई थी। इसमें उन्होंने पुलिस के साथ बैंक कर्मियों को भी एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पुलिस और बैंकों की ओर से कोई भी व्यवस्था इस ओर नहीं बनाई गई है। यह आने वाले समय में काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

एटीएम की सुरक्षा के लिए एसपी अंबाला से मीटिंग हो चुकी है और जल्द ही एक और मीटिंग होगी। रात के समय एटीएम को आठ बजे बंद करने के निर्देश हैं। जिस पर सिक्योरिटी गार्ड हैं वे देर रात तक खुले रहते हैं।
पुनीत, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed